8 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आधी-अधूरी नाले की सफाई, बारिश में बढ़ाएगी परेशानी निगम सिर्फ कागजों में करा रहा काम

निगम खानापूर्ति ही कर रहा

2 min read
Google source verification
निगम खानापूर्ति ही कर रहा

निगम खानापूर्ति ही कर रहा

रायगढ़. नाला सफाई के नाम पर निगम खानापूर्ति ही कर रहा है। इसकी वजह से इस बारिश लोगों को फिर परेशानी झेलनी पड़ेगी। यह स्थिति शहर के बावली कुआं क्षेत्र में आसानी से देखा जा सकता है। स्थिति यह है कि बारिश शुरू होने को हैं और अब तक डबरी आधी-अधूरी सफाई की गई है। इस बात की शिकायत क्षेत्र के पार्षद के साथ लोग भी निगम के अधिकारियों से कर चुके हैं।

नगर निगम के द्वारा हर साल बारिश से पूर्व नालों की सफाई के नाम पर खानापूर्ति की जाती है। इस तरह की स्थिति इस साल भी की जा रही है। बैकुंठपुर बावली कुआं क्षेत्र की स्थिति पर गौर करे तो यहां की बारिश के दिनों में मुख्य समस्या भूजबंधान की डबरी से होती है।

यहां बारिश का पानी जाम होने से ओवर फ्लो होकर पानी डबरी से रिटर्न होता है और आसपास लोगों के घरों में घुसता है। बताया जा रहा है कि इस बात को लेकर पिछले दिनों वार्ड पार्षद ने निगम के अधिकारियों से शिकायत की थी। वहीं इसके साथ ही क्षेत्र के लोगों ने भी निगम अधिकारियों के नाम आवेदन देते हुए भूजबंधान डबरी की सफाई कराए जाने की मांग की। पिछले दिनों बारिश हुई थी।

यह बारिश करीब दो घंटे से अधिक समय तक हुई। इस बारिश से ही मोहल्लों में बारिश के गंदे पानी का जमाव हो गया था। इससे लोगों को परेशानी भी झेलनी पड़ी। खास बात यह है कि बारिश के पूर्व हुई बारिश से पानी का जमाव मोहल्ले में हो गया था। वहीं जब बारिश के समय लगातार बारिश होगी तो यह परेशानी लोगों के और बढ़ जाएगी।

Read more : डाक की बोरी नहीं खुलेगी, चिट्ठी पत्री नहीं बटेगी... कुछ इसी अंदाज में निकली डाकियों को टोली


यहां भी अव्यवस्था का आलम
शहर के वार्ड क्रमांक 9 में 4 नाला है। इसमें चांदमारी व मोदी पारा के बीच में बहने वाला नाला है। वहीं दूसरा नाला शिवमंदिर के पास का नाला है। इसके अलावा तीसरा नाला केहर मालाकार घर से तिहरू घर तक बहने वाला नाला है। वहीं चौथा नाला रियापारा सामुदायिक भवन के पास का है। इन नालों में लंबे समय से न तो सफाई की जा रही है और ना ही दवा का छिड़काव किया जा रहा है। ऐसे में नाला पूरी तरह से गंदगी से पटा हुआ है। मौजूदा स्थिति यह है कि नाले में पूरी तरह से महीनों की गंदगी जमी है। इसकी वजह से नाला का बदबू आसपास क्षेत्रों में फैल रहा है।


नहीं हो रहा दवा का छिड़काव
स्वच्छता अभियान समाप्त होने के साथ ही शहर की सफाई व्यवस्था लचर हो गई है। इसका उदाहरण वार्ड क्रमांक 9 के नाला पर देखा जा रहा है। स्थिति यह है कि यह नाला सफाई के नाम पर लंबे समय से उपेक्षित ही है। सफाई नहीं होने से जमी गंदगी को लेकर लोगों में यह आशंका है कि नाला की उक्त गंदगी से क्षेत्र में बीमारी भी फैल सकती है। ऐसे में लोगों ने नगर निगम आयुक्त के नाम सौंपा है और सफाई कराए जाने की मांग की है।