10 अप्रैल 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इंसानियत की सारी हदें पार कर हैवानो ने 6 साल की बच्ची को बनाया हवस का शिकार

घटना तमनार थाना क्षेत्र की

2 min read
Google source verification
घटना तमनार थाना क्षेत्र की

घटना तमनार थाना क्षेत्र की

रायगढ़. शराब के नशे में चूर दो शादीशुदा आरोपियों ने बोर में नहा रही 06 साल की मासूम बच्ची के साथ हिंसक छेड़छाड़ की घटना को अंजाम दिया है। जिससे बच्ची के निजी अंगो से रक्तश्राव होने लगा। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।

वहीं आरोपियों को रिमांड में जेल भेज दिया गया है। घटना तमनार थाना क्षेत्र की है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार तमनार थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 06 वर्षीय मासूम 18 जुलाई की सुबह 11 बजे अपने गली के बोर में नहाने गई। पुलिस ने बताया कि वह अक्सर उसी बोर में नहाने जाती थी। उसी वक्त गांव के दो शादीशुदा आरोपी श्यामलाल मिरी उर्फ मंगतू 35 वर्ष तथा ढेला उर्फ सेतकुमार कुर्रे शराब के नशे में बोर के पास आए।

Read more : #देवरानी और जेठानी दोनो से थे युवक के अनैतिक संबंध एक से संबंध बनाते दूसरी ने देखा, खून से लाल हो गया घर का आंगन


इसके बाद श्यामलाल ने बच्ची को गोद में उठा लिया और बच्ची के निजी अंगों से छेड़छाड़ किया, इसके बाद बच्ची वहां से भाग कर घर पहुंची और अपनी मां को घटना के बारे में बताया। उसकी मां ने देखा कि खून बह रहा था। पुलिस ने बताया कि आरोपी जब बोर के पास पहुंचे तो उन्होंने कुछ खाया था, जिससे उसके हाथ में मिर्ची लगा था।


जब ढेला ने उंगली को बच्ची के पार्ट में घुसाया था उसे जलन होने लगी। घटना के बाद बच्ची की मां ने आसपास की महिलाओं को घटना के बारे में जानकारी वहीं आरोपियों से कहासुनी भी हुई। इसके बाद 19 जुलाई को बच्ची की मां बच्ची को लेकर थाने पहुंची और घटना की शिकायत की।


काननू में संशोधन, आरोपी गए जेल
इस संबंध में मामले की विवेचना कर रहे तमनार थाने में पदस्थ एएसआई जेपी निषाद ने बताया कि नए कानून में संशोधन होने पर आरोपियों द्वारा बच्चों के प्राइवेट पार्ट में हमला करने पर उसे बलात्कार माना जाएगा। ऐसे में आरोपियों के खिलाफ धारा 376, 4-8 पाक्सो एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर उन्हें रिमांड में जेल भेज दिया गया है।