27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Video- मेडिकल कॉलेज डीन का ऐसा विरोध कि पूरे शहर में चिपका नॉट एलाउड का पोस्टर

सब्जी दुकान, मॉल, किराना दुकान, चौक-चौराहे, रिक्शा सहित कई जगहों पर चिपका डीन आदिले नॉट एलाउड का पोस्टर
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायगढ़

•

image

Shiv Singh

•

Updated: 18 Jun 2018, 5:09 PM IST

मेडिकल कॉलेज डीन का ऐसा विरोध कि पूरे शहर में चिपका नॉट एलाउड का पोस्टर

मेडिकल कॉलेज डीन का ऐसा विरोध कि पूरे शहर में चिपका नॉट एलाउड का पोस्टर

रायगढ़. मेडिकल कालेज अस्पताल में मीडिया कवरेज को बैन करना अब मेडिकल कॉलेज डीन के लिए आफत बन रहा है। एकजुट होकर जहां पत्रकारों ने डीन का विरोध शुरू कर दिया है वहीं सोमवार को पूरे शहर में डीन आदिले नॉट एलाउड के पोस्टर चिपक गए हैं। ऐसे में हर आने-जाने वाले की नजर इस पर पड़ रही है और चर्चा का माहौल गर्म हो गया है।

यदि इन पोस्टरों की बात करें तो शहर के मॉल, बड़े दुकान, सब्जी की दुकान, ऑटो, रिक्शा, चौक-चौराहे, डिवाइडर सहित कई जगहों पर डीन आदिले नॉट एलाउड के पोस्टर चिपक गए हैं। शहर में इस बात की चर्चा है कि डीन की ओर से मीडिया कवरेज को अस्पताल परिसर में बैन करना उनके तानाशाही मानसिकता का परिचायक है, ऐसे में सार्वजनिक संस्था में ऊंचे पद पर काबिज ऐसे लोगों को इन मानसिकता से बाहर निकलना होगा और प्रजातंत्र का सम्मान करना होगा।

Read More : खुश खबर : अनाथालय परिसर में एक बार फिर गूंजेगी शहनाई, जानें कैसे की जा रही तैयारी

पहले भी हो चुकी है घटना
विदित तो कि मेडिकल कॉलेज अस्पताल में पूर्व में भी ऐसी घटना हो चुकी है जब वहां की अव्यवस्था की जांच करने के लिए कलक्टर पहुंची तो कलक्टर के निरीक्षण पर भी सवाल उठाए गए थे। यहां तक बात सामने आई कि थी कि कलक्टर बिना अनुमति के निरीक्षण नहीं कर सकती है। हालांकि इस मामले में काफी तूल पकड़ा था और तात्कालीन अधिकारी को इसकी सजा भी मिली थी।

मीडिया को ही कर दिया बैन
वहीं कुछ दिनों पहले हुई दूसरी घटना में अस्पताल परिसर में मीडिया को ही बैन कर दिया गया है। बकायदा इसके लिए पूरे अस्पताल परिसर में डीन की ओर से पोस्टर चिपकवा दिए गए थे जिसमें मीडिया कवरेज की मनाही की बात कही गई थी।

हकीकत यह भी है
विदित हो कि मेडिकल कालेज अस्पताल के अव्यवस्था को लेकर कई मामले मीडिया की ओर से सामने लाए गए हैं, चाहे वो ऑटो में ही डिलीवरी का मामला हो, मरीज को रक्त के लिए भटकने का मामला हो, रक्त नहीं मिलने के कारण मरीज की मौत का मामला हो, सफाई, पानी सहित अन्य बदहाली का मामला हो, ऐसे में डीन की ओर से इस पर अंकुश लगाए जाने के लिए इस प्रकार की पहल की गई है। ताकि अब मेडिकल कालेज की अव्यवस्था सामने नहीं आए और प्रबंधन की किरकिरी नहीं हो।

अस्पताल में भी चिपका पोस्टर
डीन के फैसले का विरोध खुद मेडिकल कालेज अस्पताल में भी दिख रहा है। जहां नॉट एलाउड के पोस्टर चिपके हुए हैं। अस्पताल आने वाले मरीज और परिजन भी इस बात को लेकर हैरान हैं कि खुद के परिसर में ही डीन का विरोध हो रहा है।

विशाल धरना प्रदर्शन की तैयारी
बुधवार को पत्रकारों, समाजिक संस्थानों, राजनैतिक दल के लोगों की ओर से एक विशाल धरना प्रदर्शन की तैयारी की गई है। इस प्रदर्शन के दौरान कलक्टर को सीएम के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा और डीन के इस अलोकतांत्रिक व्यवहार के प्रति कार्रवाई की मांग की जाएगी।

विवादित रहा है कार्यकाल
विदित हो कि मेडिकल कॉलेज डीन एसएन आदिले का कार्यकाल आरंभ से ही विवादित रहा है। ऐसे में कई मामले उनके ऊपर आए हैं, कई आरोप भी लगे हैं।