11 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मां को छटपटाते देख बचाने गए बेटे को भी लगा करंट का झटका, मां की मौत, बेटा गंभीर

- बताया जा रहा है कि उक्त कपड़ा सुखाने वाले तार से करंट प्रवाहित तार भी सटा हुआ था।
2 min read
Google source verification
मां को छटपटाते देख बचाने गए बेटे को भी लगा करंट का झटका, मां की मौत, बेटा गंभीर

मां को छटपटाते देख बचाने गए बेटे को भी लगा करंट का झटका, मां की मौत, बेटा गंभीर

रायगढ़. गीला कपड़ा सूखाने के दौरान एक महिला विद्युत करंट की चपेट में आ गई। जिसे तड़पता देख उसका बेटा उसे बचाने के लिए दौड़ा। ऐसे में वह भी करंट की चपेट में आ गया। जिन्हें बेहोशी की हालत में मेकाहारा अस्पताल लाया गया, जहां मां को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं बेटे की गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना कोतरारोड थाना क्षेत्र की है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कोतरा बरभाठा निवासी राजमती सिदार पति रामलाल सिदार 40 वर्ष 06 सितंबर की शाम खेत से काम कर अपने घर लौटी थी। इसके बाद नहाकर वह अपने गीले कपड़े घर के आंगन में लगाए तार पर में टांग रही थी। बताया जा रहा है कि उक्त कपड़ा सुखाने वाले तार से करंट प्रवाहित तार भी सटा हुआ था। ऐसे में जैसे उसने तार में कपड़ा टांगी तो करंट की चपेट में आ गई और छटपटाने लगी। छटपटाने के दौरान करंट प्रवाहित तार टूटकर उसके कमर पर गिर गया। अपनी मां को छटपटाता देख उसका बेटा प्रकाश सिदार 25 वर्ष उसे बचाने गया तो वह भी करंट की चपेट में आ गया।

Read More : सर्वे टीम को 39 आंगनबाड़ी केंद्रों में मिली थी गड़बड़ी, कार्रवाई सिर्फ छह पर

घटना की जानकारी जब घर अन्य सदस्यों व आसपास के लोगों को हुई तो उन्होंने बिना समय गंवाए बेहोशी की हालत में उन्हें मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया। जहां डॉक्टरों ने राजमती सिदार को मृत घोषित कर दिया, वहीं उसके बेटे प्रकाश सिदार को गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती किया गया है। इस मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है। मामले की विवेचना की जा रही है।

- जानकारी मिली है कि कपड़ा सुखाने के दौरान महिला करंट की चपेट में आ गई। वहीं उसे बचाने के फेर में उसका बेटा भी करंट की चपेट में आ गया। इस घटना में मां की मौत हो गई है। वहीं बेटे का इलाज मेडिकल कॉलेज अस्पताल में चल रहा है। बताया जा रहा है जिस तार पर महिला कपड़ा सुखाने के लिए टांग रही थी उस तार से करंट प्रवाहित तार भी सटा हुआ है। मैं मौके पर जाकर देखूंगी तो पता चलेगा आखिर घटना कैसे घटी। फिलहाल मामले की विवेचना की जा रही है- संतरा चौहान, विवेचक कोतरारोड