
चलती ट्रेन से गिरकर यात्री घायल, अस्पताल में भर्ती
रायगढ़। Chhattisgarh News: हमसफर एक्सप्रेस से गिर कर एक यात्री घायल हो गया। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार इंदौर के सेक्टर-ए 315 सुदामानगर निवासी सुरेश कुश्वाकर (71 वर्ष) अपने परिजनों के साथ पूरी गया था। वहां से पूरी-इंदौर हमसफर एक्सप्रेस से लौट रहा था। गुरुवार की सुबह करीब 10.30 बजे हमसफर एक्सप्रेस रायगढ़ स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-2 में पहुंची थी। इससे सुरेश पानी लेने के लिए स्टेशन में उतरा और पानी लेकर जब तक अपने कोच के पास पहुंचता ट्रेन चलना शुरू गई। ऐसे में वह हड़बडाहट में ट्रेन पर चढ़ने लगा। इससे उसका पैर फिसल गया और वह प्लेटफार्म पर गिर गया। जब तक वह उठ पाता कि ट्रेन की रफ्तार तेज हो गई। उसका एक पैर ट्रेन व प्लेटफार्म के बीच फंस गया। इस बीच प्लेटफार्म पर मौजूद यात्रियों ने उसे बचाने का प्रयास करते हुए शोर मचाया। इस बीच किसी ने चेन खींच कर ट्रेन रोकवाया।
हालांकि तब तक उसका एक पैर बुरी तरह से जख्मी हो गया था। वहीं उसके दूसरे पैर में भी गंभीर चोट आई। घटना के बाद आरपीएफ की जवानों की मदद से उक्त यात्री को उपचार के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसका उपचार चल रहा है।
आए दिन हो रहे हादसे
गौरतलब हो कि इस तरह के हादसे रेलवे स्टेशन में आए दिन हो रहे हैं। बताया जा रहा है कि कई बार ट्रेन स्टेशन से छुटने के पहले हार्न देती है, लेकिन पानी लेने की सुध में यात्रियों तक इसकी आवाज नहीं पहुंच पाती। इस बीच जब ट्रेन चलने लगती है तब जल्दबाजी में चढ़ने के दौरान गिर जाते हैं। यात्री ठंडे पानी की तलाश में ट्रेन रुकते ही दौड़ पड़ते हैं, जिससे इस तरह के हादसे अधिक हो रहे हैं।
Published on:
13 Oct 2023 11:32 am
बड़ी खबरें
View Allरायगढ़
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
