28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एक सप्ताह के भीतर दूसरी बार पानी के लिए तरसते रहे लोग, जानें क्या रही वजह…

बुधवार की शाम तेज अंधड़ के साथ बारिश शुरू हई। ऐसे में रात करीब आठ बजे ही पूरे शहर की बिजली बंद हो गई थी।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायगढ़

•

image

Shiv Singh

•

Updated: 31 May 2018, 2:53 PM IST

एक सप्ताह के भीतर दूसरी बार पानी के लिए तरसते रहे लोग, जानें क्या रही वजह...

एक सप्ताह के भीतर दूसरी बार पानी के लिए तरसते रहे लोग, जानें क्या रही वजह...

रायगढ़. बिजली की वजह से एक सप्ताह में दूसरी बार आधे से अधिक शहर में पानी आपूर्ति नहीं हो सकी। इसकी वजह यह है कि देर शाम तेज आंधी के साथ बारिश शुरू हो गई। वहीं इसके बाद बिजली भी बंद हो गई। इससे जल आवर्धन की मुख्य टंकी में पानी नहीं भर सका। पानी नहीं भरने से सप्लाई भी नहीं हुई और लोगों को पानी नहीं मिल सका। पानी नहीं मिलने से लोग काफी परेशान दिखे।

दो दिन पूर्व बिजली बंद होने की वजह से लोगों को पानी के लिए परेशानी झेलनी पड़ी। वहीं इसके बाद फिर से लोगों को इसी समस्या से जूझना पड़ा। बुधवार की शाम तेज अंधड़ के साथ बारिश शुरू हई। ऐसे में रात करीब आठ बजे ही पूरे शहर की बिजली बंद हो गई थी। बिजली बंद होने से केलो नदी से फिल्टर प्लांट में आने वाली पानी की आपूर्ति भी रूक गई। बताया जा रहा है फिल्टर प्लांट क्षेत्र में जो बिजली रात आठ बजे से बंद हुई थी वह सुबह चार बजे आई।

Read More : आखिर क्यों कलेक्टोरेट परिसर में हर साल लगती है आग और जल जाते हैं करोड़ों के पौधे

पूरे आठ घंटे बिजली बंद रही। वहीं क्षेत्र में बिजली तो आ गई, लेकिन इसके बाद फिल्टर प्लांट के पास बिजली सब स्टेशन में तकनीकी खराबी आ गई। इसे सुबह करीब छह बजे सुधारा जा सका। वहीं शहरी क्षेत्र में पानी की आपूर्ति सुबह सात बजे से शुरू हो जाती है, लेकिन सुबह छह बजे तक टंकी में पानी ही नहीं भरा जा सका था।

बिजली आने के बाद केलो नदी से पानी की आपूर्ति शुरू की गई। उधर सुबह सात बजे तक जब नलों में पानी नहीं आया तो लोगों में बेचैनी भी देखी गई। कुछ ऐसे भी लोग थे तो संबंधित वार्ड जनप्रतिनिधि से इस बात की शिकायत कर रहे थे कि पानी नहीं आया। वहीं कुछ लोग ऐसे घरों में पहुंच रहे थे, जिनके यहां निजी बोर स्थापित थे। वहीं कुछ स्थानों पर निगम के द्वारा पानी का टैंकर भेजा गया। इससे लोगों को कुछ राहत मिली। इससे पहले दो दिन पूर्व भी इसी तरह की समस्या देखने को मिली थी। उस समय भी बिजली गुल होने की वजह से फिल्टर प्लांट की मुख्य टंकी में पानी नहीं भर सका था और लोगों को पानी के लिए परेशान होना पड़ा।

राजीव नगर का वॉल्व भी खराब
बिजली गुल होने के साथ राजीव नगर का वॉल्व भी खराब हो गया था। निगम कर्मचारियों को इस बात की जानकारी तब मिली जब टंकी राजीव नगर क्षेत्र की टंकी में पानी की आपूर्ति की जा रही थी। वहां पानी नहीं जा रहा था। ऐसे में यह जानकारी मिली कि वॉल्व खराब हो गया है। इसके बाद पानी की आपूर्ति चक्रधर नगर क्षेत्र की टंकी में की गई। वहीं इसके बाद वॉल्व में भी सुधार किया गया।

सात टंकियां हुई प्रभावित
मौजूदा समय में जल आवर्धन योजना के तहत शहर में प्रमुख रूप से पांच टंकियां बनाई गई है। इसमें दो टंकियां २० लाख लीटर की है तो एक टंकी ३० लाख लीटर की है। वहीं एक टंकी १० लाख लीटर की है। इसके अलावा फटहामुड़ा व इंदिरा नगर की एक-एक छोटी-छोटी टंकियां है, जिसमें फिल्टर प्लांट आपूर्ति की जाती है। वहीं इसके बाद इन टंकियों के माध्यम से शहर के विभिन्न हिस्सों पानी सप्लाई की जाती है।

शाम को होगी शार्ट सप्लाई
विभागीय अधिकारियों की मानें तो फिल्टर प्लांट से पांच बड़ी टंकियों के साथ दो छोटी टंकियों में पानी की सप्लाई पहले की जाती है। इसके लिए रात १० बजे से आपूर्ति शुरू की जाती है, लेकिन बुधवार की रात बिजली गुल होने से समय काफी कम था। ऐसे में शाम को भी पानी की शार्ट सप्लाई किए जाने की बात कही गई।

बिजली गुल होने की वजह से परेशानी हुई है। हालांकि बिजली आने के बाद राहत है। कुछ मोहल्लों में पानी आपूर्ति टैंकर के माध्यम से कराई गई है। वहीं कुछ जगहों में बोर पंप से आपूर्ति की गई- नवधा मिरी, एमआईसी, सदस्य