12 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रायगढ़
Video Gallery : आखिर क्या गा रही थी आम आदमी पार्टी की महिला प्रत्याशी, जो सब हो गए साथ और मिलाने लगे सुर में सुर
Play video

Video Gallery : आखिर क्या गा रही थी आम आदमी पार्टी की महिला प्रत्याशी, जो सब हो गए साथ और मिलाने लगे सुर में सुर

-लैलूंगा विधानसभा क्षेत्र में आम आदमी पार्टी की विधायक प्रत्याशी है कुंती सिदार

Google source verification

रायगढ़। कालेज में शिक्षक की मांग को लेकर छात्रों व नागरिकों ने धरना प्रदर्शन किया, इस प्रदर्शन में प्रदेश भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी हो रही थी। इसी बीच एक महिला ने माइक लिया और गीत गाना शुरू कर दिया, शुरुआत में लोग हैरान हुए पर जब लोगों ने गीत के बोल को सुना तो वो भी उस महिला के साथ सुर में सुर मिलाने लगे, ताली बजाने लगे ये सिलसिला काफी देर तक चला।

दरअसल ये महिला आम आदमी पार्टी की विधायक प्रत्याशी कुंती सिदार थी, जो इस विरोध प्रदर्शन को अपना समर्थन देने पहुंची थी। लैलूंगा विधानसभा क्षेत्र में कालेज में शिक्षकों की कमी व संसाधन के आभाव का मामला काफी तूल पकड़ रहा है। ये वही विधानसभा क्षेत्र हैं जहां भाजपा का विधायक है और विधायक को संसदीय सचिव भी बनाया गया है।

Read More : गुस्साए ग्रामीणों ने छात्रों के साथ मिलकर स्कूल में जड़ दिया ताला, जानें क्यों नाराज हैं इस गांव के ग्रामीण व बच्चे
ये धरना प्रदर्शन गुरुवार को बेटी-बचाओ बेटी-पढ़ाओ चौक पर आयोजित किया गया था। मुद्दा यह था कि तमनार महाविद्यालय में अध्यापकों की कमी पिछले कई सालों से बनी हुई है। छात्र और अभिभावक लगातार शिक्षकों की मांग रहे हैं। पिछले साल भी अध्यापकों की कमी को लेकर धरना प्रदर्शन किया गया था। छात्रों ने बताया कि महाविद्यालय में सभीा विषयों के दस पद रिक्त हैं, लेकिन मात्र दो ही शिक्षक हैं ऐसे में यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि छात्रों की पढ़ाई कैसे चल रही होगी।

लोगों की ओर से लंबे समय से अध्यापक और प्राचार्य की मांग की जा रही है। इसके साथ ही यहां स्थापित आईटीआई में भी कुछ गिने-चुने आईटीआई के ट्रेड ही संचालित हो रहे हैं। ऐसे में ग्रामीणों की मांग है कि यहां पर सभी ट्रेड को संचालित किया जाए, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही थी। ऐसे में लोगों की ओर से पूर्व में आंदोलन की सूचना प्रशासन को दी गई थी, वहीं गुरुवार को लोगों ने बाइक रैली निकाली साथ ही धरना प्रदर्शन भी किया।

ये रहे उपस्थित
इस आंदोलन को समर्थन देने के लिए तहसील के सभी गांवों के लोग उपस्थित थे। इसके अलावा सामाजिक कार्यकर्ता सविता रथ, हरिहर पटेल सहित आम आदमी पार्टी के रायगढ़ विधानसभा प्रत्याशी राजेश त्रिपाठी के अलावा बड़ी संख्या में कालेज के छात्र-छात्राएं और ग्रामीण उपस्थित थे। जब विरोध प्रदर्शन के दौरान चक्काजाम किया गया तो अधिकारी दौड़ते हुए मौका पर पहुंचे और इस बात का आश्वासन दिया है कि जुलाई के अंत तक उनकी मांगों को पूरा करने की कोशिश की जाएगी। इस ग्रामीणों ने कहा कि यदि जुलाई के अंत तक मांगों का पूरा नहीं किया गया तो एक बार फिर से प्रदर्शन किया जाएगा।