CG Traffic Police: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के सभी थाना, चौकी और विभिन्न कार्यालयों में पदस्थ कर्मियों को निर्देशित किया गया है कि वे ड्यूटी या निजी कार्य के लिए दोपहिया पर निकलें तो हेलमेट पहने। साथ ही औरों को भी हेलमेट पहनने प्रोत्साहित करें। इस संबंध में डीएसपी ट्रैफिक को निर्देशों का पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए हैं।