24 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Chhattisgarh / Raipur / Republic Day 2025: राज्यपाल ने 25 पुलिसकर्मियों और अधिकारियों को किया समानित, इन्हें मिला वीरता पदक

Republic Day 2025: राज्यपाल ने 25 पुलिसकर्मियों और अधिकारियों को किया समानित, इन्हें मिला वीरता पदक

Republic Day 2025: राज्यपाल रामेन डेका ने 25 पुलिसकर्मियों और अधिकारियों को वीरता, विशिष्ट सेवा और सराहनीय सेवा पदक से समानित किया। इसमें 15 को वीरता, 1 को विशिष्ट सेवाओं और 9 सराहनीय सेवाओं के लिए पदक मिले हैं।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Love Sonkar

•

Updated: 28 Jan 2025, 10:53 AM IST

Republic Day 2025: राज्यपाल ने 25 पुलिसकर्मियों और अधिकारियों को किया समानित, इन्हें मिला वीरता पदक

Republic Day 2025: गणतंत्र दिवस के अवसर पर राज्यपाल रामेन डेका ने 25 पुलिसकर्मियों और अधिकारियों को वीरता, विशिष्ट सेवा और सराहनीय सेवा पदक से समानित किया। इसमें 15 को वीरता, 1 को विशिष्ट सेवाओं और 9 सराहनीय सेवाओं के लिए पदक मिले हैं। पुलिस परेड मैदान में आयोजित समारोह के दौरान यह पदक प्रदान किए गए। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने समानित होने वालों के नाम की घोषणा गत वर्ष 14 अगस्त 2024 को स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर की थी।

यह भी पढ़ें: Republic Day 2025: इस नक्सल प्रभावित गांव को आजादी के बाद पहली बार मिली बिजली, देखें Video…

इन्हें मिला वीरता पदक

निरीक्षक शिशुपाल सिन्हा, निरीक्षक निर्मल जांगड़े, प्रधान आरक्षक अमैया चिलमुल, प्रधान आरक्षक फुल्ला गोपाल, प्रधान आरक्षक तुलाराम कुहरामी, आरक्षक गोपाल बोड्डु, आरक्षक हेमन्त एण्ड्रिक, आरक्षक मोती लाल राठौर, आरक्षक गोविन्द सोढ़ी, आरक्षक, सुकारू राम, आरक्षक, मुन्ना कड़ती, आरक्षक कृष्णा गाली, आरक्षक भीमा, आरक्षक धनीराम कोरसा, आरक्षक कृष्णा ताती शामिल है।

इन्हें विशिष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पदक

विशिष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति का पुलिस पदक सहायक सेनानी पीटीएस बोरगांव आनंद सिंह रावत को प्रदान किया गया।

सराहनीय सेवाओं के लिए ये समानित

पुलिस महानिरीक्षक सुशील चंद्र द्विवेदी, सीएम के सचिव राहुल भगत, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजकुमार मिंज, उपपुलिस अधीक्षक गुरजीत सिंह ठाकुर, सहायक सेनानी प्रशांत श्रीवास्तव, कंपनी कमाण्डर प्रभु लाल कोमरे, उपनिरीक्षक द्वारिका प्रसाद मिश्रा, प्रधान आरक्षक धरम सिंह नरेटी और प्रधान आरक्षक रविन्द्र कुमार ठाकुर को समानित किया गया।