इस संबंध में विशेषज्ञों ने बताया कि एचएमपीव्ही के प्रमुख लक्षण जिसमें नाक बहना, नाक भरना, नाक जाम, ज्यादा कफ होना, खांसी, सांस लेने में घरघराहट सुनाई देना, चेहरा व शरीर लाल होना, जुकाम के साथ बुखार होना शामिल है। ऐसे में अगर किसी बच्चे को इस तरह की शिकायत होती है तो उसे तत्काल नजदीकी स्वास्थ्य केद्रों में संपर्क करना चाहिए, ताकि जांच उपरांत समय पर उपचार हो सके।