एक्सपर्ट्स ने बताया कि HMPV वायरस से बचने के लिए भीड़ वाली जगह से दूरी बना कर रखें, सर्दी खांसी बुखार वाले मरीजों के के संपर्क में नहीं आएं, सर्दी खांसी बुखार के लक्षण पर तत्काल स्थानीय अस्पताल में जांच कराएं। ताकि किसी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े। खांसते और छींकते समय मुंह और नाक को रूमाल से ढंके। अपने हाथों को साबुन और सैनेटाइजर से साफ करते रहें। यदि बीमार हैं तो घर पर रहें, ज्यादा पानी पीएं और पौष्टिक भोजन का सेवन करें।