
Raigarh News: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में दर्दनाक हादसा हो गया। दरअसल बुधवार को सुबह एक ही रेलवे ट्रेक पर दो लोगों की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। जिसकी पुलिस ने विवेचना शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार चक्रधरनगर थाना क्षेत्र में बुधवार को 100 मीटर की दूरी में दो लोगों की ट्रेन से कटी संदिग्ध लाश मिलने की सूचना मिली थी। इससे पुलिस मौके पर जाकर पंचनामा तैयार कर शव को अस्पताल के मरच्यूरी में रखते हुए जांच शुरू किया था। इस दौरान पहला शव चक्रधरनगर फाटक के पास मिली थी। इससे जांच पता चला कि उक्त मृतक सक्ती जिला के डूमरपारा निवासी ओमप्रकाश महंत पिता कुशवा दास महंत (40 वर्ष) हो विगत कई साल से चक्रधरनगर थाना क्षेत्र के संजय नगर में परिवार के साथ रहता था और एमपी में किसी प्लांट में काम करता था।
मृतक दीपवाली त्यौहार को लेकर विगत कुछ दिन पहले ही रायगढ़ आया था। मंगलवार शाम करीब 4 बजे परिजनों को बताया कि वह बाजार की ओर जा रहा है, लेकिन देर रात घर नहीं पहुंचा तो परिजन उसकी खोजबीन शुरू किए, लेकिन कहीं पता नहीं चला। ऐसे में बुधवार को सुबह परिजनों को सूचना मिली कि चक्रधरनगर फाटक के पास एक ट्रेन से कटी लाश पड़ी है, जिससे जाकर देखे तो उसकी पहचान ओम प्रकाश महंत के रूप में की, जिससे पुलिस ने मर्ग कायम कर पीएम उपरांत शव परिजनेां को सौंप दिया है।
शहर के आयुर्वेद अस्पताल के पीछे रेलवे ट्रेक पर सुबह 9 बजे एक लाश मिली थी। देर शाम तक कुछ पता नहीं चल पाया था। ऐसे में अंदाजा लगाया जा रहा है कि सुबह के समय कोलकाता या मुंबई की ओर से आने वाली ट्रेन में सफर कर रहे कोई यात्री गिर गया होगा, लेकिन अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Updated on:
31 Oct 2024, 10:06 AM IST
Published on:
31 Oct 2024, 10:05 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.