मौदहापारा, सावित्री नगर, मिट्ठुमुड़ा, सोनकर पारा सहित आधा दर्जन मोहल्ले में जाने के लिए विश्वासगढ़ चर्च से मौदहापारा मार्ग है तो वहीं दूसरा मार्ग ट्रांसपोर्ट नगर व मिट्ठुड़ा मार्ग है, लेकिन दोनाें मार्ग में मीना बाजार का संचालन हो रहा है उपर से इस बीच सर्कस का आयोजन जिसके कारण उक्त सभी मार्ग में यातायात का दबाव बढ़ गया है।