10 अप्रैल 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इस शहर के लोग पी रहे गंदा पानी, अफसरों से हताश जनप्रतिनिधि पहुंचे मौके पर और किया निरीक्षण

नगर निगम के नेताप्रतिपक्ष व अन्य भाजपा पार्षद फिल्टर प्लांट का निरीक्षण करने पहुंचे

3 min read
Google source verification
नगर निगम के नेताप्रतिपक्ष व अन्य भाजपा पार्षद फिल्टर प्लांट का निरीक्षण करने पहुंचे

नगर निगम के नेताप्रतिपक्ष व अन्य भाजपा पार्षद फिल्टर प्लांट का निरीक्षण करने पहुंचे

रायगढ़. शहर के कई क्षेत्रों में गंदे पानी की आपूर्ति की जा रही है। इस बात की शिकायत कई क्षेत्रों से लगातार मिल रही है। इस बात को लेकर मंगलवार की देर रात नगर निगम के नेताप्रतिपक्ष व अन्य भाजपा पार्षद फिल्टर प्लांट का निरीक्षण करने पहुंचे।

इस बात की भनक लगते ही निगम आयुक्त भी मौके पर पहुंच गए। हालांकि पार्षदों को किसी प्रकार की गड़बड़ी नहीं मिली। वहीं गंदे पानी की शिकायत पर जगह-जगह मुख्य पाइपों में लिकेज होने की बात कही जा रही है। इसे दुरुस्त कराए जाने का निर्देश दिया गया।


बारिश का मौसम शुरू हो गया है। इस सीजन में गंदे पानी की वजह से बीमारी का खतरा ज्यादा बढ़ जाता है। वहीं शहर के कई वार्डों में गंदा पानी आपूर्ति किए जाने की शिकायत लगातार मिल रही थी। ऐसे में यह आशंका भी बनी हुई थी कि नगर निगम के फिल्टर प्लांट में पानी को शुद्ध करने में लापरवाही की जा रही होगी,

इसकी वजह से गंदा पानी की आपूर्ति शहर के कई वार्डों में हो रहा है। इसी आशंका को लेकर नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष पंकज कंकरवाल, भाजपा पार्षद चंद्र प्रकाश पांडेय, शरद सराफ व अन्य जनप्रतिनिधि फिल्टर प्लांट पहुंचे। फिल्टर प्लांट से सुबह आपूर्ति के लिए देर रात को ही पानी को शुद्ध किया जाता है।

Read more : चलती ट्रेन में यात्री के पेट को लगा झटका, बिगड़ गई तबीयत, उत्कल एक्सप्रेस के एसी कोचव बी-2 में कर रहा था सफर


वहीं रात को जब जनप्रतिनिधि फिल्टर प्लांट पहुंचे तो वहां के कर्मचारियों ने इस बात की जानकारी नगर निगम आयुक्त विनोद पांडेय को दी। ऐसे में कुछ समय बाद ही निगम आयुक्त भी मौके पर पहुंच गए। बताया जा रहा है कि जनप्रतिनिधियों द्वारा फिल्टर प्लांट में पानी को शुद्ध किए जाने के लिए सामान की जानकारी ली। इस दौरान क्लोरिन व अन्य सामान तो पर्याप्त मात्रा में थे,

लेकिन चूना की कमी थी। हालांकि एक समय के पानी आपूर्ति के लिए करीब 25 किलो ग्राम चूना का उपयोग किया जाता है। वहीं फिल्टर प्लांट में 50 किलोग्राम चूना का स्टाक था।

वहीं शेष चूना के लिए आर्डर दिया गया था, जो सुबह तक आने वाला था। ऐसे में इसे भी कमी नहीं माना गया, लेकिन इधर कुछ वार्डों में गंदा पानी सप्लाई को लेकर पार्षदों में नाराजगी थी। वहीं जब फिल्टर प्लांट की व्यवस्था को दुरुस्त पाया गया तो यह बात सामने आई कि आपूर्ति के मुख्य पाइप लाइन में लिकेज होने की वजह से गंदा पानी सप्लाई हो रहा होगा।


इन वार्डों में सबसे ज्यादा है समस्या
बताया जा रहा है कि भाजपा पार्षद चंद्र प्रकाश पांडेय व शरद सराफ के वार्ड में गंदा पानी आपूर्ति की शिकायत ज्यादा है। बताया जा रहा है कि वार्ड के लोगों से लगातार इस बात की शिकायत आ रही है। वहीं अन्य वार्डों में भी ऐसी समस्या है।


दिए जांच के निर्देश
ऐसे में नगर निगम आयुक्त ने जिन वार्डों में गंदा पानी आपूर्ति होने की शिकायत मिली है, उन वार्डों में आपूर्ति पाइप लाइन के साथ मुख्य पाइप लाइन की जांच करने का निर्देश दिया है। ताकि लिकेज की मरम्मत करते हुए उसमें सुधार करवाया जा सके। इसके बाद लोगों को स्वच्छ पानी मिलेगा। बताया जा रहा है कि इस निर्देश का पालन करते हुए निगम की टीम कुछ वार्डों में लिकेज खोजने का काम भी शुरू कर दी है।


नेता प्रतिपक्ष के वार्ड में एक माह से समस्या
गंदा पानी आपूर्ति की समस्या नेता प्रतिपक्ष पंकज कंकरवाल के वार्ड में भी है। खास बात यह है कि यह समस्या उनके वार्ड में पिछले एक माह से है। इस बात की शिकायत उनके द्वारा नगर निगम के अधिकारियों से की गई। ऐसे में संबंधित वार्ड में लिकेज खोजा जा रहा है, लेकिन एक सप्ताह बाद भी अब तक लिकेज नहीं मिल सका। इस वार्ड में जल आवर्धन योजना के तहत पानी की आपूर्ति नहीं होती है।