25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रायगढ़ निगम के ये वार्ड हैं संवेदनशील जहां सफाई पर होगा खास फोकस

एक सप्ताह में दो बार दवा का छिड़काव
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायगढ़

•

image

Shiv Singh

•

Updated: 25 Jul 2018, 8:02 PM IST

एक सप्ताह में दो बार दवा का छिड़काव

एक सप्ताह में दो बार दवा का छिड़काव

रायगढ़. बारिश शुरू होने के बाद निगम अब संवेदनशील क्षेत्रों में सफाई के लिए ज्यादा फोकस कर रही है। वहीं सामान्य स्थानों की अपेक्षा संवेदनशील क्षेत्रों में दिया गया है।

वहीं सामान्य क्षेत्रों में एक सप्ताह में दो बार दवा का छिड़काव किया जाना है। पिछले साल वार्ड क्रमांक 10 से 20 में बीमारी फैली थी। ऐसे में इस साल इस बात को लेकर ज्यादा एहतियात बरता जा रहा है।


पिछले साल बारिश के कुछ समय बाद डेंगू ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों में पांव पसरा था। यह बीमार लगातार बढ़ती ही जा रही थी। हालांकि बड़ी मुश्किल से इस बीमारी को काबू किया गया। इस साल भी बारिश का समय शुरू हो गया है। ऐसे में सफाई में लापरवाही करने पर फिर से लोग बीमारी की चपेट में जा सकते हैं।

इस बात को लेकर अभी भी एहतियात शुरू हो गया है। ऐसे में निगम के द्वारा नियमित रूप से सफाई कराए जाने की बात तो कही जा रही है। वहीं जो बीमारी की लिहाज से संवेदनशील क्षेत्र हैं उन क्षेत्रों में सफाई के लिए खासा फोकस किया जा रहा है। निगम के अधिकारियों ने यह स्पष्ट आदेश दिया है कि जो संवेदनशील क्षेत्र हैं, उन क्षेत्रों में सप्ताह में चार दिन दवा का छिड़काव किया जाएगा। पिछले साल बीमारी की शुरुआत संजय कॉम्प्लेक्स क्षेत्र से हुई थी और आसपास के वार्डों में फैल गई थी।

ऐसे में इस बार भी संजय कॉम्प्लेक्स की सफाई पर तो जोर दिया ही गया10 से 20 वार्डों में चार बार दवा का छिड़काव किए जाने का आदेश दिया गयाएक सप्ताह में दो बार दवा का छिड़काव है।


वार किया गया तय
सफाई विभाग के अधिकारियों की माने तो सोमवार को मेलाथियान आयल का छिड़काव किया जाएगा। वहीं मंगलवार को मेलाथियान पावडर का छिड़काव होगा। इसके बाद फिर से दोबारा गुरुवार को मेलाथियान आयल का छिड़काव होगा। वहीं इसके बाद शुक्रवार को मेलाथियान पावडर का छिड़काव होगा। सामान्य वार्डों में सोमवार को मेलाथियान आयल का गुरुवार को पावडर का छिड़काव किए जाने का निर्देश पूर्व में ही दिया जा चुका है।


कर्मचारियों के पास होगा संसाधन
यह निर्णय स्वच्छता विभाग की बैठक में लिया गया। वहीं इसमें यह भी निर्देश जारी किया गया है, जिन कर्मचारियों को दवा छिड़काव की जिम्मेदारी दी जाएगी। वे भी मास्क, ग्लोब्स से लैस होंगे, ताकि वे भी दवा छिड़काव के समय किसी दवा के प्रभाव से बीमार की चपेट में नहीं आए।


-स्वास्थ्य विभाग की बैठक में बीमारी के बचाव के लिए कार्य योजना बनाई गई है। इसमें जो संवेदनशील इलाके हैं, उन स्थानों पर सप्ताह में चार दिन दवा का छिड़काव किया जाना है।
-राम कृष्ण खटर्जी, स्वच्छता प्रभारी, एमआईसी