
सीएसआर शिक्षकों की भर्ती विभाग ने इस बार सक्रियता तो दिखाई
रायगढ़. इस बार शिक्षण सत्र चालू होने के पहले शुरू हो गई है सीएसआर शिक्षकों की भर्ती विभाग ने इस बार सक्रियता तो दिखाई है पर यह तब रंग लाएगी जब वो उद्योग भी उतने ही सक्रिय हों जिन्हें यह टारगेट दिया गया है।
पूर्व के अनुभव बताते हैं कि उद्योगों ने सीएसआर शिक्षक भर्ती में कोई विशेष रुचि नहीं ली है इसके कई आर्थिक कारण भी उनकी ओर से गिनाए जाते रहे हैं। कुछ को छोड़ दें तो बाकि ने तो औसत टारगेट भी पूरा नहीं किया है। ऐसे में उद्योग और शिक्षा विभाग दोनों की गति एक ताल में रही तब ही कुछ हो सकेगा।
सरकारी स्कूलों में कठिन विषयों के शिक्षको ंकी कमी को पूरा करने के लिए पिछले चार सालों में पहली बार शिक्षा विभाग ने सक्रियता दिखाई है। इस बार अगर सीएसआर शिक्षकों की भर्ती समय पर पूरी हो गई तो इन स्कूलों में पढऩे वाले छात्रों को समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा।
ज्ञात हो कि जिले के 9 ब्लाकों में अंग्रेजी, विज्ञान, गणित जैसे विषयों के करीब 401 पद रिक्त पड़े हुए हैं। इतने पदों के रिक्त होने के कारण कई स्कूलों में विषय विशेष के शिक्षक ही नहीं हैं जिसके कारण यहां पढऩे वाले छात्रों को अन्य विषय के शिक्षकों से पढऩा पड़ता है। पिछले कई सालों से सीएसआर शिक्षकों की नियुक्ति कर इसे पूरा किया जाता है, लेकिन हर बार देरी से भर्ती होने के कारण इसका कोई औचित्य नहीं निकल पाता है।
पिछले बार सीएसआर शिक्षकों को तीन से चार माह पढ़ाने का समय मिला। इस बार शिक्षा विभाग ने सभी उद्योगों को भर्ती के लिए लक्ष्य दिया है।
वहीं सभी बीईओ को आवेदन लेने के लिए निर्देश दे दिया है। विभाग के अधिकारियों का दावा है कि अगर सही समय पर पर्याप्त आवेदन आ गए तो जुलाई के पहले सप्ताह में ही शिक्षकों की भर्ती पूरी हो जाएगी, ताकि सरकारी स्कूलों में पढऩे वाले बच्चों को इसका लाभ मिल सके।
इन विषय के शिक्षकों की होगी भर्ती
हाई व हायर सेकेण्डरी स्कूलों में प्रमुख विषय अंग्रेजी, रसायन, भौतिकी, जीव विज्ञान व वाणिज्य, गणित जैसे विषय के शिक्षकों की कमी है। इन्ही विषयों पर सीएसआर शिक्षकों के भर्ती क लिए आवेदन लेने का निर्देश सभी बीईओ को दिया गया है। आवेदन के लिए 16 जून तक आवेदन लेना नियत किया गया है। इसकी तैयारी में शिक्षा विभाग की टीम फिलहाल लग गई है।
पिछली बार अप्रैल से शुरू हुई थी प्रक्रिया
पिछले शिक्षण सत्र में देखा जाए तो अप्रैल माह से सीएसआर शिक्षकों के भर्ती की प्रक्रिया शुरू हो गई थी, लेकिन यह प्रक्रिया अक्टूबर नवंबर तक चलती रही। जिसके कारण बच्चों को इसका लाभ नहीं मिल पाया था। हांलाकि इस बार ऐसा न होने का दावा किया जा रहा है।
-सीएसआर शिक्षकों की भर्ती समय पर होने से इसका लाभ मिलेगा इसको देखते हुए प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जुलाई के प्रथम सप्ताह तक इसे पूरा कर लिया जाएगा।
-आरपी आदित्य, डीईओ, रायगढ़
Published on:
9 Jun 2018, 5:48 PM IST
बड़ी खबरें
View Allरायगढ़
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.