
Video- शादी समारोह में आए और खाली घर देख तीन दोस्तों की नीयत हुई खराब, फिर किया ये घिनौना काम, पढि़ए खबर...
रायगढ़. जूटमिल चौकी क्षेत्र के बाजीनपाली में गैस मिस्त्री के घर 60 हजार रुपए नकद व गहने के चोरी मामले में पुलिस को सफलता मिल गई है। चोरी की वारदात को पीडि़त परिवार के लड़के के तीन करीबी दोस्तों ने ही अंजाम दिया था,जो बाजीनपाली में आयोजित एक शादी समारोह में आए थे। इस बीच पीडि़त के घर कई बार आना-जाना हुआ और सूना घर देख कर उनकी नीयत डोल गई। जिसके बाद उन्होंने मौका देख कर शादी की रात ही हाथ साफ कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी के गहने, नकदी व मोबाइल को बरामद कर लिया है। वहीं उन्हें जेल दाखिल करने की पहल की जा रही है।
बाजीनपाली में एक शादी समारोह में शामिल होने आए तीन दोस्तों ने एक सूने घर को देख उसमें चोरी की वारदात को अंजाम दिया। हलांकि जूटमिल पुलिस द्वारा बिछाए गए मुखबिरों के जाल के बीच एक-एक कर तीनों आरोपी दोस्त पुलिस के हत्थे चढ़ गए। खास बात तो यह है कि आरोपी, पीडि़त के बेटे के करीबी दोस्त है। जूटमिल पुलिस ने बताया कि हरिलाल साहू ४५ वर्ष, अपनी पत्नी, बेटा व बहू के साथ ९ जुलाई की दोपहर, ओडिशा स्थित अपने रिश्तेदारी में गए हुए थे। जबकि घर की जिम्मेदारी हरिलाल साहू के छोटे बेटे सुनील साहू पर थी।
हरिलाल साहू के पड़ोस में एक शादी थी, जिसमें शामिल होने के लिए पीडि़त के बेटे सुनील के दोस्त व बाजीनपाली निवासी सुभाष यादव पिता रामजीत यादव २४ वर्ष, तिलेश्वर उर्फ तिल्ले पिता सीताराम साहू 21 वर्ष व पतरापाली निवासी दिलीप नायक पिता जयराम नायक २४ वर्ष पहुंचा हुआ था। एक मुहल्ले में रहने की वजह से सुनील का सुभाष व तिलेश्वर से पूर्व की पहचान थी। जबकि दिलीप भी सुभाष व तिलेश्वर के साथ सुनील के सूने घर में शादी की शाम से लेकर रात तक कई बार आना जाना किया। इसके बाद दिलीप की नीयत खराब हो गई और उसने सुभाष व तिलेश्वर के साथ घर में धावा बोलने का प्लान बनाया।
शादी की रात मौका देख कर तीनों दोस्त ने चौथे दोस्त के घर में दबिश दी। जहां अलमारी में रखे ६० हजार कैश व गहनों को पार कर दिया।
घर में आने जाने वालों की सूचि खंगाली
पीडि़त की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ जुर्म दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी। जिसमें पुलिस ने घर में मौजूद सदस्य सुनील से शादी की रात आने-जाने वाले हर व्यक्ति की जानकारी लेकर पूछताछ की। जिसमें सुभाष, तिलेश्वर व दिलीप का भी नाम आया। पुलिस ने तीनों से अलग-अलग पूछताछ की, जिसमें आरोपियों का झूठ पकड़ा गया और चोरी मामले का खुलासा हो गया।
चोरी के पैसे से खूब किया मौज
पुलिस ने बताया कि आरोपी के घर से 60 हजार नकद व गहनों की चोरी हुई थी। करीब करीब सभी गहनों की बरामदगी कर ली गई है। पर ६० हजार कैश में महज २१ हजार १५० रुपए ही बरामद हो सके हैं। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि चोरी के बाद उन्होंने जमकर मस्ती की थी। जिसकी वजह से पांच दिन में ही करीब ३९ हजार रुपए खर्च हो गए हैंं। पुलिस इस पर भी जांच कर रही है।
Published on:
15 Jul 2018 09:46 pm
बड़ी खबरें
View Allरायगढ़
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
