scriptLok Sabha Election 2024: कांग्रेस करेगी चॉपर से चुनाव प्रचार, 29-30 अप्रैल को राहुल और खरगे लेंगे सभा | Lok sabha Election 2024: Congress will campaign in a chopper, Rahul and Kharge will take meetings | Patrika News
रायपुर

Lok Sabha Election 2024: कांग्रेस करेगी चॉपर से चुनाव प्रचार, 29-30 अप्रैल को राहुल और खरगे लेंगे सभा

Election 2024: 30 अप्रैल को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे जांजगीर-चांपा में चुनावी सभा लेंगे। प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट भी 27 और 28 अप्रैल को तीन सभाएं लेंगे।

रायपुरApr 26, 2024 / 09:28 am

Shrishti Singh

Lok Sabha Election 2024
Lok sabha Chuunav 2024: लोकसभा चुनाव में अभी तक हेलीकाॅप्टर से चुनाव प्रचार करने में भाजपा आगे थी। अब तीसरे चरण के चुनाव प्रचार के लिए भी कांग्रेस हेलीकाॅप्टर का उपयोग करेगी। एक-दो दिन में कांग्रेस का चुनावी हेलीकाॅप्टर राजधानी पहुंच जाएगा। इसी से कांग्रेस के आला नेता लोकसभा सीटों पर प्रचार के लिए आना-जाना करेंगे। जानकारी के अनुसार 29 अप्रैल को राहुल गांधी बिलासपुर के सकरी में चुनावी सभा लेेंगे। इसके बाद 30 अप्रैल को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे जांजगीर-चांपा में चुनावी सभा लेंगे। प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट भी 27 और 28 अप्रैल को तीन सभाएं लेंगे।
यह भी पढ़ें

CG 2nd Phase Voting: छत्तीसगढ़ में दूसरे चरण का मतदान शुरू, मल्लिकार्जुन खड़गे ने ट्वीट कर कही यह बड़ी बात

प्रियंका वाड्रा महिला प्रत्याशियों का करेंगी प्रचार
कांग्रेस सूत्रों के अनुसार कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका वाड्रा भी चुनाव प्रचार के लिए छत्तीसगढ़ आने वाली हैं। वे कांग्रेस की महिला प्रत्याशियों के पक्ष में उनकी लोकसभा सीटों पर ही प्रचार करेंगी। कांग्रेस सरगुजा, रायगढ़ और कोरबा में महिला प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतारी है।

Hindi News/ Raipur / Lok Sabha Election 2024: कांग्रेस करेगी चॉपर से चुनाव प्रचार, 29-30 अप्रैल को राहुल और खरगे लेंगे सभा

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो