24 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Chhattisgarh / Mahasamund / Second Phase Voting: महासमुंद में बीजेपी – कांग्रेस में सीधा वार, प्रख्यात नेत्री से भिड़े पूर्व मंत्री, शुरू हुई वोटिंग

Second Phase Voting: महासमुंद में बीजेपी – कांग्रेस में सीधा वार, प्रख्यात नेत्री से भिड़े पूर्व मंत्री, शुरू हुई वोटिंग

महासमुंद में भाजपा - कांग्रेस के बीच सीधा मुकाबला है। बीजेपी से विधायक रह चुकी रूपकुमारी चौधरी मैदान में उतरी है। वहीं कांग्रेस ने कास्ट कार्ड खेलते हुए तमराध्वज साहू को अपना उम्मीदवार चुना है। महासमुंद लोकसभा सीट पर मतदान शुरू हो गया है। इस सीट पर 17 लाख से ज्यादा मतदाता है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

महासमुंद

•

image

Kanakdurga jha

•

Updated: 26 Apr 2024, 9:42 AM IST

Mahasamund Lok Sabha Poll 2024:छत्तीसगढ़ के तीन लोकसभा क्षेत्र में सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हो गया है। नक्सल प्रभावित कांकेर के तीन विधानसभा क्षेत्र समेत मोहला - मानपुर और बिन्द्रानवागढ़ में दोपहर तीन बजे तक मतदान होगा। महासमुंद लोकसभा सीट पर भाजपा - कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर है। भाजपा ने विधायक रह चुकी नेत्री को अपना प्रत्याशी चुना है। वहीं कांग्रेस ने पूर्व मंत्री को मैदान में उतारा है। भाजपा प्रत्याशी रूपकुमारी चौधरी की महासमुंद लोकसभा सीट पर मजबूत पकड़ है। कांग्रेस के प्रत्याशी तमराध्वज साहू कांग्रेस की सरकार में मंत्री रह चुके है।

रूपकुमारी चौधरी से भिड़े तमराध्वज साहू

कांग्रेस ने कास्ट कार्ड खेलते हुए महासमुंद लोकसभा सीट पर पैराशूट प्रत्याशी उतारा है। वहीं भाजपा ने दिग्गज महिला नेत्री को अपना प्रत्याशी चुना है। रूपकुमारी चौधरी महासमुंद की जनता से सीधे संपर्क में है।

यह भी पढ़ें: CG 2nd Phase Voting: 41 प्रत्याशियों की अग्नि परीक्षा, 52 लाख से ज्यादा मतदाता रचेंगे लोकसभा चुनाव का इतिहास

महासमुंद में 17 लाख से ज्यादा वोटर

महासमुंद में 17 लाख 90 हजार है मतदाता हैं। जिसमें 8 लाख 7 हजार पुरुष मतदाता और 8 लाख 90 हजार महिला मतदाता हैं। कुल मतदान केंद्रों की संख्या 2147 है। महासमुंद के अंतर्गत नक्सल प्रभावित क्षेत्र बिंद्रानवागढ़ में सुबह 7 बजे से वोटिंग शुरू हो गई है। मतदान दोपहर 3 बजे तक होगी। वहीं अन्य इलाकों में सुबह 7 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक मतदान होगा।