छत्तीसगढ़ के तीन लोकसभा सीट कांकेर, महासमुंद व राजनांदगांव में वोटिंग हो रही है। बात करें राजनांदगांव लोकसभा सीट की तो, यहां 18 लाख से ज्यादा मतदाता है। इस सीट पर कुल 18 लाख 65 हजार 175 मतदाता है। जिसमें पुरुष मतदाता 9 लाख 28 हजार 329 और महिला मतदाता 9 लाख 36 हजार 837 हैं। कुल मतदान केंद्र की संख्या 2330 है।