रायपुर. छत्तीसगढ़ में कोरोना (Coronavirus Cases in Chhattisgarh) संक्रमित मरीजों का आंकड़ा बीते 24 घंटे में 10,000 का आंकड़ा पार करते हुए 10,310 जा पहुंचा। यह पहली बार है जब पूरे कोरोनाकाल में एक दिन में इतने मरीज मिले हों। महाराष्ट्र के बाद छत्तीसगढ़ दूसरा राज्य है, जहां बुधवार को सर्वाधिक मरीज रिपोर्ट हुए और बीते कई दिनों से होते आ रहे हैं। रायपुर में सबसे ज्यादा 3302 मरीज मिले, जबकि दुर्ग में 1664 मरीज। राज्य में लगातार दूसरे दिन 53 मौतें दर्ज हुईं, जिनमें अकेले 27 मौतें रायपुर में हुईं।