15 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पड़ोसी के भरोसे 4 साल की बच्ची को छोड़ चले गई मां, जब वापस लौटी तो देखा मासूम को इस हाल में…

4 साल की मासूम के साथ 16 साल के नाबालिग ने दुष्कर्म किया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Deepak Sahu

•

Updated: 28 Oct 2018, 12:58 PM IST

rape news

पड़ोसी के भरोसे 4 साल की बच्ची को छोड़ चले गई मां, जब वापस लौटी तो देखा मासूम को इस हाल में

रायपुर. लड़कियों के साथ रेप जैसे अपराध बढ़ते ही जा रहे हैं। लड़कियों को बहला-फुसलाकर या शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के कई मामले सामने आए है। छत्तीसगढ़ में एक शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक 4 साल की मासूम के साथ 16 साल के नाबालिग ने दुष्कर्म किया।

यह मामला भिलाई का है। मिली जानकारी के अनुसार 4 साल की मासूम जब स्कूल से लौटी देखभाल के लिए मां ने पड़ोस में रहने वाले नाबालिग को जिम्मेदारी दी, लेकिन नाबलिग ने मासूम को ही अपनी हवस का शिकार बना लिया। घटना के बाद मासूम को यह कहते हुए बहला रहा था कि वह किसी को कुछ न बताए। घर लौटी मां के पूछने पर मासूम ने जब नाबालिग की करतूत को बताया तो उसके होश उड़ गए। उसने पति के घर पहुंचने का इंतजार किया और नाबालिग के खिलाफ शिकायत करने मोहन नगर थाना पहुंची। मोहन नगर पुलिस ने पॉक्सो एक्ट की धारा के तहत एफआईआर किया है। पुलिस ने नाबालिग को शनिवार को पकड़कर किशोर न्याय बोर्ड में प्रस्तुत किया। जहां से उसे बाल संप्रेक्षण गृह में जेल भेज दिया।

शिकायत को पुलिस ने गंभीरता से लिया। सबसे पहले मासूम का मेडिकल कराया गया। इसके बाद एफआईआर लिखी। रात नौ बजे लिखा-पढ़ी करने के बाद पुलिस ने 16 साल के नाबालिग से पूछताछ करने उसकी तलाश शुरू की। पुलिस ने नाबालिग को घर से पकड़ा। पूछताछ के बाद शनिवार को उसे बाल संप्रेक्षणगृह में दाखिल कराया गया।

पीडि़त मासूम की मां घटना के समय जिला अस्पताल आई थी। उसकी तबीयत ठीक नहीं थी। इलाज कराने के बाद वह लगभग 2 बजे घर लौटी। तब नाबालिग घर के अंदर ही था। वह पर्दा की आड़ में खड़ा था। इसी बीच पीडि़ता की मां की नजर नाबालिग के पैंट पर गई। जिप खुली होने से वह सवाल करने लगी। नाबालिग वहां से भाग निकला। तब घटना का खुलासा हुआ। पुलिस ने नाबालिग को शनिवार को पकड़कर किशोर न्याय बोर्ड में प्रस्तुत किया। जहां से उसे बाल संप्रेक्षण गृह में जेल भेज दिया।

एएसआई, मोहन नगर बेबी नंदा ने बताया कि मासूम से दुष्कर्म करने के मामले में एफआईआर हुई है। नाबालिग को पकड़कर बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया। जल्द ही इस मामले में चालान न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा।