
इंडस्ट्री सेक्टर में 2.50 लाख लोगों को मिलेगा काम
रायपुर। CG Job Requirment : नौकरियां तो हमेशा राजधानी में रहती आई हैं। रायपुर के हिस्से में ये बात सन् 2000 के बाद आई। राजधानी बनने के बाद निजी सेक्टर ने लगातार ग्रोथ किया है। कैट और चैंबर ऑफ कॉमर्स के मुताबिक, 16 लाख की आबादी वाले शहर में निजी क्षेत्रों में ही 5 लाख से ज्यादा लोगों को काम मिला है। इसमें ढाई लाख नौकरियां ट्रेडिंग सेक्टर से आ रहीं हैं तो ढाई लाख इंडस्ट्री के क्षेत्र से। यहां काम करने वालों में शहर के अलावा आसपास के इलाकों के लोग भी शामिल हैं। इसके अलावा सरकारी प्रयासों में भी काफी तेजी आई है।
CG Job Requirment : प्लेसमेंट के जरिए रोजगार के दरवाजे प्रदेश में 2017 के बाद खुले। इस कैम्पस प्लेसमेंट के जरिए अब तक 1.28 लाख नौकरियां ऑफर की जा चुकी हैं। रोजगार व स्वरोजगार मार्गदशन केंद्र के आंकड़े बताते हैं कि 1067 निजी कंपनियों ने 398 प्लेसमेंट कैंप में 61 हजार से ज्यादा युवाओं ने हिस्सा लिया। विभाग ने पाया कि लोग पढ़े-लिखे तो हैं। लेकिन, कौशल के अभाव में कैंप नहीं पहुंच रहे हैं। ऐसे में लोगों को अलग-अलग क्षेत्र का काम सिखाने के लिए ट्रेनिंग प्रोग्राम चलाए गए। इस मुहिम से अच्छा खासा बदलाव भी आया। इधर, सरकार युवाओं को बढ़ा हुआ बेरोजगारी भत्ता दे रही है। साथ में कौशल विकास के लिए ट्रेनिंग भी दे रही है ताकि वे आत्मनिर्भर बन सकें। एक्सपर्ट्स का अनुमान है कि अगले 5 सालों में रायपुर निजी सेक्टर में 2.50 लाख रोजगार और पैदा करेगा।
CG Job Requirment : रायपुर एजुकेशन, मेडिकल और इंडस्ट्रियल हब के रूप में डेवलप हो रहा है। आसपास के राज्यों में अगर कोई सबसे फास्ट ग्रोइंग कैपिटल है तो वह रायपुर ही है। ऐसे में यहां देश-विदेश की कई बड़ी कंपनियां निवेश करने आ रहीं हैं। बीते 6 सालों की बात करें तो सरकार ने 201 कंपनियों के साथ एमओयू पर हस्ताक्षर किए। इन प्रोजेक्ट्स पर करीब 100463.60 करोड़ निवेश किया जाना था। लेकिन, 9 एमओयू अलग-अलग कारणों से रद्द कर दिए गए।
CG Job Requirment : अब 192 एमओयू हैं जिनसे 1.15 लाख नौकरियां जनरेट होनी है। इनमें से 23 प्रोजेक्ट्स में 7 हजार से ज्यादा लोगों को नौकरी मिल चुकी है। लेकिन 1.80 लाख नौकरियों पर भविष्य में भर्ती होनी है। इसी तरह नवा रायपुर में 1100 एकड़ का होलसेल मार्केट, एयरोसिटी, पंडरी में मध्य भारत का सबसे बड़ा जेम्स एंड ज्वेलरी पार्क मिलकर अगले 10 सालों में रायपुर में 3 लाख से ज्यादा नौकरियां पैदा करेंगे। इसके अलावा स्कूल एजुकेशन, लघु व सूक्ष्म उद्योग, इंडस्ट्रीज़ भी बड़ी संख्या में रोजगार पैदा करेंगे।
Published on:
20 Sep 2023, 1:52 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.