29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सराफा दुकान में चोरी करने वाले दो चोर को पुलिस ने भेजा जेल

- छह लाख का माल बरामद, मजदूरी की आड़ में की थी चोरी .
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Bhupesh Tripathi

•

Updated: 27 Nov 2020, 6:35 PM IST

jail.jpg

jail.jpg

रायपुर . मंदिरहसौद इलाके में सराफा दुकान में चोरी करने वाले गिरोह का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो चोरों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपियों से चोरी का छह लाख का माल बरामद हुआ है। गिरोह में शामिल तीन और चोरों की तलाश की जा रही है। उल्लेखनीय है कि मां गायत्री ज्वेलर्स की दुकान में 27 अक्टूबर को अज्ञात चोरों ने दीवार में सेंध करके चोरी की थी और करीब 17 लाख रुपए के गहने लेकर फरार हो गए थे।

इस मामले की जांच में लगी सायबर सेल और मंदिरहसौद पुलिस ने पश्चिम बंगाल के प्रभु चौधरी और कृष्णा मंडल को गिरफ्तार किया। आरोपियों की तीन अन्य साथी फरार हैं। तीनों झारखंड के रहने वाले हैं। आरोपियों का नवा रायपुर में निर्माण कार्य में मजदूरी करने के दौरान मंदिरहसौद में सामान खरीदने के लिए आना-जाना था। इस दौरान सराफा दुकान में उसकी नजर पड़ी। इसके बाद आरोपियों ने प्लानिंग की और चोरी को अंजाम दिया। आरोपियों के पास से पुलिस ने छह लाख रुपए के गहने बरामद किए हैं।

डकैती की थी प्लानिंग
मामले का खुलासा करते हुए एएसपी ग्रामीण तारकेश्वर पटेल और एएसपी क्राइम अभिषेक माहेश्वरी ने बताया कि आरोपियों की डकैती की प्लानिंग की थी। सराफा दुकान में चोरी के बाद काफी सामान मिलने के बाद आरोपियों ने अपना इरादा बदल दिया और चोरी का सामान लेकर फरार हो गए।