रायपुर. छत्तीसगढ़ में पिछले दो वर्षों में सुरक्षा बल के लगभग 50 अधिकारियों और कर्मचारियों ने आत्महत्या की है। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के वरिष्ठ सदस्य अजय चंद्राकर के सवाल के लिखित जवाब में राज्य के गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने बुधवार को विधानसभा में बताया कि वर्ष 2018 से अब तक सुरक्षा बलों के 50 कर्मियों ने आत्महत्या की है। इनमें राज्य पुलिस और अर्द्धसैनिक बलों के जवान शामिल हैं।