Corona Alert in CG: छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण एक बार फिर सिर उठाने लगा है। मंगलवार को राज्य में कोविड के 7 नए मामले सामने आए हैं। इनमें रायपुर से 2, बिलासपुर से 3 और दुर्ग व बेमेतरा से एक-एक मरीज शामिल हैं। इसके साथ ही प्रदेश में एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 48 हो गई है, जबकि अब तक 21 मरीज रिकवर हो चुके हैं। कुल मामलों की संख्या 69 तक पहुंच गई है।