
रायपुर/राजनांदगांव. छत्तीसगढ़ के छुईखदान में 7 साल के मासूम बच्चे का अपहरण करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोपी ने बच्चे को रोक कर पहले 50 रुपए दिया और बाइक में बैठा कर फरार हो गया। अपहरण की खबर जब लोगों को पता चली तो गांव में तनाव का माहौल है। मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है। पुलिस सरगर्मी के साथ आरोपी की तलाश में जुट गई है। घटना छुईखदान थाना क्षेत्र के भुलाटोला गांव की है। इस घटना के बाद अब आपको सतर्क रहने की जरूरत है। जानिए पूरी खबर
यह है मामला
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार भुलाटोला निवासी 7 वर्षीय टीकेश पिता जितेन्द्र वर्मा मंगलवार को शाम साढ़े 4 बजे स्कूल से छुट्टी होने के बाद घर जा रहा था। इस दौरान रास्ते में एक बाइक सवार युवक टीकेश के पास पहुंचा और 50 रुपए देकर उसे बाइक में बैठा लिया। इसके बाद आरोपी बच्चे को लेकर छुईखदान की ओर भाग खड़ा हुआ।
साधारण परिवार का है बच्चा
मिली जानकारी के अनुसार अपहृत बच्चा एकदम साधारण परिवार का है। बच्चे का पिता जितेन्द्र वर्मा नागुपर में खाने-कमाने गया है। बच्चा अपने दादा झगुरुराम के साथ रहता है। इस मामले में पुलिस आपसी रंजिश पर बच्चे का अपहरण करने की बात कह रही है। फिलहाल आरोपी व बच्चे का सुराग नहीं मिला है।
एएसपी राजेश अग्रवाल ने बताया कि भुलाटोला गांव में एक 7 साल के बच्चे का अपहरण हुआ है। बच्चे को कोई बाइक सवार उठा कर ले गया है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है। बच्चा साधारण परिवार का है। आपसी रंजिश की वजह से बच्चे का अपहरण किया गया होगा।
Published on:
21 Feb 2018 03:46 pm
बड़ी खबरें
View Allरायपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
