31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

782 लोगों को अनुकंपा नियुक्ति का इंतजार

प्रदेश सरकार अनुकंपा नियुक्ति के मामले को लेकर काफी गंभीर है। इसके बावजूद प्रदेशभर में 782 लोगों को अनुकंपा नियुक्ति का इंतजार करना पड़ रहा है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Rahul Jain

•

Updated: 28 Sep 2024, 4:38 PM IST

raipur news

रायपुर @ पत्रिका. प्रदेश सरकार अनुकंपा नियुक्ति के मामले को लेकर काफी गंभीर है। इसके बावजूद प्रदेशभर में 782 लोगों को अनुकंपा नियुक्ति का इंतजार करना पड़ रहा है। इसे लेकर सरकार भी संतुष्ट नहीं है। कलेक्टरों को जल्द अनुकंपा नियुक्ति करने की हिदायत दी गई है। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग ने सभी कलेक्टरों को पत्र भी जारी कर दिया गया है। बताया जाता है कि अनुकंपा नियुक्ति के कुछ प्रकरण लंबे समय से लंबित है। इसकी शिकायत मुख्यमंत्री तक से हुई है।

दरअसल, इस मामले में राज्य सरकार ने कलेक्टरों को अप्रैल और जुलाई में पत्र जारी किया था। इसके बाद भी अनुकंपा नियुक्ति के प्रकरणों के निराकरण में देरी हो रही थी। इसे देखते हुए सामान्य प्रशासन विभाग ने 7 अगस्त 2024 को पत्र जारी कर अनुकंपा नियुक्ति के लंबित प्रकरणों की जानकारी मांगी थी। कलेक्टरों से मिली जानकारी काफी चौंकाने वाली साबित हुई। प्रदेश के 32 जिलों से मिली जानकारी के मुताबिक अनुकंपा नियुक्ति के कुल 782 आवेदन लंबित है। इसमें तृतीय श्रेणी में अनुकंपा नियुक्ति के 544 और चतुर्थ श्रेणी के 238 प्रकरण शामिल हैं।

अब आवेदकों से कलेक्टरों को करना होगा संपर्क

सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि तृतीय श्रेणी के सीधी भर्ती के पदों पर अनुकम्पा नियुक्ति के लिए 10 प्रतिशत की सीमा बंधन लागू है। ऐसे में यदि तृतीय श्रेणी के पद रिक्त न हों, तो आवेदक को चतुर्थ श्रेणी के पदों पर अनुकम्पा नियुक्ति प्रदान किया जाएगा। यदि आवेदक के स्तर से आवेदन लंबित है, तो उन्हें व्यक्तिगत रूप से सम्पर्क कर आवेदन प्राप्त करने में सहयोग प्रदान किया जाए।