2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कुम्भकर्ण का अनोखा अवतार दिखा राम लीला में, मुखौटा खुला तो निकले विधायक

छत्तीसगढ़ में बुधवार को बड़े ही धूम धाम से दशहरा मनाया गया। कहीं रंगा-रंग कार्यक्रम तो कहीं बॉलीवुड सेलिब्रिटी भी हुई शामिल, लेकिन छत्तीसगढ़ के इस जिले के विधायक बड़े ही अनोखे ढंग से लोगों के बीच पहुंच कर मनाया दशहरा उत्सव।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Abhinav Murthy

•

Updated: 6 Oct 2022, 8:19 PM IST

kumbhkaran.jpg

कांकेर। जिले के केशकाल में बुधवार को धूम धाम से दशहरा मनाया गया। इस कार्यक्रम में राम-लीला का आयोजन रखा गया जिसके कुम्भकर्ण लोगों के बीच अनोखे अवतार में पहुंचे। दरअसल राम लीला में कुम्भकर्ण बड़े हे अनोखे ढंग के पेश किया जाता है। कुम्भकर्ण दिखने में विशालकाय और भयानक होता है, लेकिन केशकाल में कुम्भकरण को गुब्बारे, कार्टून समेत बोरियों का वेशभूषा पहना कर लोगों के बीच लाया गया। जिसे देख लोग काफी आकर्षित हो कर वीडियो बनाने लग गए। रामलीला समाप्त होते ही जब कुम्भकर्ण ने अपना मुखौटा उतारा तो लोग उस व्यक्ति को देख दंग रह गए। मुखौटे के पीछे और कोई नहीं बल्कि केशकाल विधानसभा के विधायक संतराम नेताम थे। विधायक के इस अवतार ने लोगो को खूब हसाया और खूब मनोरंजन परोसा।

कबाड़ से बनाया ये अवतार
दरअसल केशकाल विधायक संतराम नेताम ने कुम्भकर्ण का कॉस्ट्यूम कबाड़ से जुगाड़ कर बनाया है। दशहरे के मौके पर विधानसभा क्षेत्र के विश्रामपुरी में राम लीला का आयोजन किया गया था। इस आयोजन में विधायक संतराम ने कुम्भकर्ण की भूमिका निभाई थी। पहले तो लोगों को इस बात की जानकारी नहीं थी लेकिन बाद में जब मुखौटा उतरा तब लोगो को समझ आया की वे और कोई नहीं बल्कि उनके क्षेत्र के विधायक हैं। गों ने विधायक के इस अनोखे अंदाज की जमकर तारीफ भी की। बता दे की इस अवतार को बनाने के लिए विधायक ने काफी ज्यादा जुगाड़ लगाया। ऊपर से बोरी पेहेन कर गुब्बारे लगाए फिर उसके ऊपर से टीन का डब्बा बाँधा। बता दें की यह पहली बार नहीं है कि, विधायक कुम्भकर्ण बने हो। इससे पहले भी वे कई दफा राम लीला मंचन में कुम्भकर्ण बनकर लोगों को खूब गुदगुदाए हैं।