उन्होंने कहा कि साथ ही इस प्रकरण की जानकारी हमें भी दीजिए ताकि हम उस विभाग के खिलाफ या अधिकारी के लिए आंदोलन खड़ा कर सकें। समिति के सदस्य ने भ्रष्टाचार को देश के विकास के लिए गंभीर समस्या बताते हुए कहा कि आज राजनीति में जब विकास एक बहुत बड़ा मुद्दा है, वहीं हम देखते हैं कि हर विकास के पीछे एक बहुत बड़ा भष्ट्राचार है। जिससे आम आदमी त्रस्त है।