28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CG Election 2023: आम आदमी पार्टी अपने दम पर छत्तीसगढ़ में लड़ेगी चुनाव, संजीव झा ने किया जीत का दावा

CG Election 2023: आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी संजीव झा ने प्रदेश के ज्वलंत मुद्दों को लेकर कांग्रेस-भाजपा पर जमकर हमला बोला।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Khyati Parihar

•

Updated: 4 Oct 2023, 1:39 PM IST

Aam Aadmi Party will contest elections on its own: Sanjeev Jha

आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी संजीव झा

रायपुर। Chhattisgarh assembly elections 2023: आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी संजीव झा ने प्रदेश के ज्वलंत मुद्दों को लेकर कांग्रेस-भाजपा पर जमकर हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया है कि राज्य सरकार चोर दरवाजे से जनता के बीच भ्रम फैला रही है।

छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश और राजस्थान के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के साथ गठबंधन मामले में झा ने कहा कि छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में पार्टी कांग्रेस को सपोर्ट नहीं करेगी। हम छत्तीसगढ़ के साथ-साथ मध्यप्रदेश और राजस्थान में मजबूती (CG Elections)से अकेले चुनाव लड़ रहे हैं। हम पीछे हटने वालों में से नहीं हैं। पार्टी ने प्रत्याशियों की दूसरी लिस्ट जारी कर साफ मैसेज दिया है कि हम सभी सीटों पर पूरे दमखम के साथ चुनाव लड़ रहे हैं।

यह भी पढ़े: CG Election 2023: छत्तीसगढ़ में इसी सप्ताह लग सकती हैं आचार संहिता, फटाफट निपटा लें यह काम

चुनाव के समय आई नगरनार प्लांट की याद

Chhattisgarh assembly elections 2023: संजीव झा ने कहा, देश में जितनी भी कॉन्स्टीट्यूशनल मशीनरी है, केंद्र सरकार उसे खत्म करने की कोशिश कर रही है। देश अडानी के इशारों पर चल रहा है। कांग्रेस-बीजेपी को नगरनार इस्पात प्लांट का शिलान्यास विधानसभा चुनाव के दौरान ही क्यों याद आता है? नगरनार इस्पात बन भी गया तो ये इसे भी अडानी के हवाले कर देंगे। पार्टी यही लड़ाई तो लड़ रही है। प्रदेश की प्राकृतिक संपदा पर प्रदेशवासियों का अधिकार है। यही मुख्य कारण भी है कि छत्तीसगढ़वासी आम आदमी पार्टी को विकल्प के तौर पर देख रहे हैं।

यह भी पढ़े: CG Politics: बस्तर में फिर झूठ बोल गए PM मोदी, गिरा रहे प्रधानमंत्री पद की गरिमा....दीपक बैज ने लगाया यह गंभीर आरोप