2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अरविंद नेताम की 6 साल बाद कांग्रेस में वापसी, राहुल गांधी के सामने PL पुनिया ने की घोषणा

पूर्व केंद्रीय मंत्री अरविंद नेताम की 6 साल बाद कांग्रेस में वापस हो गई। नेताम की कांग्रेस में वापसी को लेकर समर्थकों ने काफी खुशी जताई है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Ashish Gupta

•

Updated: 18 May 2018, 11:34 AM IST

latest arvind netam news

अरविंद नेताम की 6 साल बाद कांग्रेस में वापसी, राहुल गांधी के सामने पुनिया ने की घोषणा

रायपुर . वरिष्ठ आदिवासी नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री अरविंद नेताम की 6 साल बाद कांग्रेस में वापस हो गई। कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया ने छत्तीसगढ़ दौरे पर आए राहुल गांधी से मुलाकात के बाद अरविंद नेताम की कांग्रेस में वापसी की औपचारिक घोषणा की। नेताम की वापसी को लेकर उनके समर्थकों ने काफी खुशी जताई है। माना जा रहा है नेताम की कांग्रेस में वापसी के बाद आदिवासियों के बीच पार्टी का जनाधार बढ़ेगा।

Read More : राहुल गांधी रायपुर पहुंचे, इनडोर स्टेडियम में स्वराज सम्मेलन में होंगे शामिल

बतादें कि नेताम की वापसी को लेकर पार्टी आलाकमान ने पहले की संकेत दे दिए थे। बस औपचारिकता ही शेष बची थी। पिछले दिनों पीएल पुनिया और राष्ट्रीय सचिव अरुण उरांव के साथ नेताम की दो-तीन बार मुलाकात ने उनकी वापसी के संकेत दे दिए थे। इन बैठकों में कांग्रेस नेताओं ने मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियों में पार्टी को नेताम की जरूरत और उनको पार्टी की जरूरत बता दी है।

Read More : कांग्रेस से निकाले गए आदिवासी नेता अरविंद नेताम की 6 साल बाद होगी वापसी

संगमा का समर्थन कर निलंबित हुए थे नेताम
अरविंद नेताम को जून 2012 में कांग्रेस ने निलंबित कर दिया था। उन्होंने यूपीए की ओर से राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार प्रणव मुखर्जी के खिलाफ पूर्व लोक सभा अध्यक्ष और आदिवासी नेता पीए संगमा का समर्थन किया था। बाद में वे संगमा की पार्टी में शामिल हो गए। जनवरी 2017 में उन्होंने जय छत्तीसगढ़ पार्टी का पुनर्गठन किया।

Read More : राहुल गांधी की सभा के लिए टीएस और SPG ने संभाली कमान, जानिए क्या-क्या करेंगे राष्ट्रीय अध्यक्ष

दो दिवसीय दौरे पर छत्तीसगढ़ पहुंचे राहुल
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी दो दिवसीय छत्तीसगढ़ यात्रा पर गुरुवार को रायपुर पहुंचे। राहुल दो दिन में ६ बड़े कार्यक्रमों में शामिल होकर चुनावी शंखनाद करेंगे। नवम्बर-दिसम्बर में होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर उनका यह दौरा काफी अहम माना जा रहा है। राहुल के दौरे से कांग्रेस उत्साहित है और जमीन कार्यकर्ता एक बार फिर सक्रिय हो गए हैं।