
Bicycles distributed to students face faces
जैसीनगर. विकासखण्ड के अर्तगत के ग्राम रीछई में शासकीय माध्यमिक शाला में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सविता राजपूत द्वारा ड्रेस एंव साइकिलों का वितरण किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती पूजन से हुई इसके पश्चात स्कूल की छात्राओं द्वारा स्वागत गीत की प्रस्तुति दी माध्यमिक शाला प्रभारी हरिबाई चौरसिया ने पुष्पगुच्छ भेटकर स्वागत किया। पालक शिक्षक अध्यक्ष सविता अहिरवार ने भी स्वागत किया।
पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष ने अपने उदबोधन में कहा कि इस क्षेत्र की जनता ने जो सेवा का मौका दिया है, उसके लिए हमारा परिवार सदैव साथ है। रीछई को गोकुल ग्राम घोषित किए जाने के बाद यहां के बच्चे पढ़े ओर आगे बढें हैं। जिससे सुरखी विधानसभा का नाम प्रदेश में रोशन होगा। उन्होंने स्कूल के लिए एलइडी, नलकूप खनन, ब्राउंडीबॉल बनाए जाने की घोषणा की है। इस मौके पर ग्राम पटेल, विष्णु टियार, ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष दिलीप पटेल, नगर अध्यक्ष पप्पू दुबे, सूखा, अंरविद जैन, रामजी बंचकैया, चचंल चौका, नीरज जैन, संरपच प्रतिनिधी घनीराम अहिरवार, सचिव ऋषी गौतम, बीएसी नीलेश चौहान, प्रदीप पटेल, रामदयाल राज, रामजी राजपूत, रामकेश तेकाम मौजूद थे। सचालन प्रमोद कुर्मी ने किया।
फोटो ०१
Updated on:
24 Feb 2019 01:14 pm
Published on:
24 Feb 2019 01:14 pm
