28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भागकर शादी करने बॉयफ्रेंड गर्लफ्रेंड ने पैसों की तंगी के कारण साथ ले गए पड़ोस की बच्ची को और फिर…

बॉयफ्रेंड के साथ भागी गर्लफ्रेंड और साथ ले गई पड़ोस की बच्ची को
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Deepak Sahu

•

Updated: 30 Sep 2018, 2:30 PM IST

CRIME NEWS

भागकर शादी करने बॉयफ्रेंड गर्लफ्रेंड ने पैसों की तंगी के कारण साथ ले गए पड़ोस की बच्ची को और फिर...

रायपुर. छत्तीसगढ़ में एक ऐसा मामला सामने आया है जिसमे एक प्रेमिका अपने प्रेमी के साथ घर से भागी तो अपने साथ अपने पड़ोस की बच्ची को भी साथ में ले गई। जब दो लड़कियां से से लापता हो गए तो दोनों के परिवार वालों ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। इसके बाद को दोनों लड़कियों की जांच कर रही थी। अचानक एक दिन घर से भागी लड़की ने अपनी मां को कॉल की और बोली ह एक युवक के साथ घर से भागी है, जिससे वह प्यार करती है। वहीं उसके साथ पड़ोस की 12 वर्षीय बच्ची भी आ गई है। इसके बाद उसने फोन काट दिया। इस बात को मां पुलिस को बताई। पुलिस नंबर ट्रेस किया तो पता चला कि वह ओडिशा में है। इसके बाद पुलिस टीम में तीनों को पकड़ लिया।

यह मामला रायगढ़ जिले का है। कोसीर थाना क्षेत्र निवासी एक किशोरी अपने प्रेमी के साथ भाग गई। इस दौरान वह अपने साथ पड़ोस की एक 12 वर्षीय बच्ची को भी ले गई, जोकि उसकी सहेली थी। इस मामले में किशोरी व बच्ची दोनों के परिजनों ने थाने में शिकायत की थी। जहां पुलिस ने दोनों लड़कियों व आरोपी प्रेमी को ओडिशा से बरामद कर लिया है। वहीं दोनों लड़कियों को उसके परिजनों के सुपुर्द करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। जिसे जल्द ही रिमांड में भेजने की बात कही जा रही है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कोसीर क्षेत्र निवासी 17 वर्षीय किशोरी करीब 10 महीना पूर्व ओडिशा मजदूरी का काम करने गई थी। इस दौरान उसकी मुलाकात धनोरा थाना सरसींवा जिला बलौदाबाजार निवासी धनेश्वर निराला 23 वर्ष से हुई। जो वहीं मजदूरी का काम करने गया था। करीब तीन माह पूर्व वे काम करके अपने-अपने घर लौट गई थी।

इस बीच किशोरी और धनेश्वर का फोन पर बातचीत शुरू हो गयी। देखते ही देखते दोनों को प्यार हो गया। तभी दोनों ने घर से भाग कर शादी करने का विचार बनाया। इसी कड़ी में 19 सितंबर कोसीर क्षेत्र से एक किशोरी व एक 12 वर्षीय बच्ची जोकि पड़ोसी थे एक साथ गायब हो गए। ऐसे में दोनों के परिजनों ने घटना की शिकायत थाने में की। जहां पुलिस ने धारा 363, 366 के तहत अपराध दर्ज करते हुए मामले की विवेचना कर रही थी।

इस संबंध में कोसीर थाना प्रभारी केएस बल ने बताया कि 27 सितंबर को किशोरी ने एक अंजान नंबर से फोन कर अपनी मां को बताया कि वह एक युवक के साथ घर से भागी है, जिससे वह प्यार करती है। वहीं उसके साथ मोहल्ले की १२ वर्षीय बच्ची भी आ गई है, जोकि किशोरी को अपने साथ लेने की जिद कर रही थी। इसके बाद उसने फोन काट दिया। पुलिस ने जब उक्त नंबर को ट्रेस किया तो पता चला कि वह ओडिशा के संबलपुर रेंगाली का है। फिर पुलिस की टीम ओडिशा पहुंची और तीनों को वहां से पकड़ा। पुलिस ने बताया कि घर से भागने के बाद आरोपी ने किशोरी के साथ अनाचार भी किया है। ऐसे में उसके खिलाफ धारा 363, 366 के अलावा 376 व 4-6 पॉस्को एक्ट के तहत भी अपराध दर्ज कर लिया गया है। वहीं दोनों लड़कियों को उसके परिजनों के सुपुर्द कर आरोपी को रिमांड में भेजने की तैयारी चल रही है।