28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पापा – मैं ट्यूशन जा रही हूं कहकर बैग लेकर घर से निकली नाबालिग बेटी, फिर लौटकर नहीं आई वापस तो

जहां लड़के ने अपने मां बाप के साथ मिलकर एक नाबालिग लड़की को भगाकर उत्तर प्रदेश ले गया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कवर्धा

•

image

Deepak Sahu

•

Updated: 30 Sep 2018, 1:51 PM IST

minor girl

पापा - मैं ट्यूशन जा रही हूं कहकर बैग लेकर घर से निकली नाबालिग बेटी, फिर लौटकर नहीं आई वापस तो

कवर्धा. लड़कियों को बहला - फुसलाकर भगा ले जाने के मामले लगातार बढ़ते जा रहे है। नाबालिग और भोली - भाली लड़कियां अक्सर ऐसे लड़कों के बहकावे में आ जाती है। इसलिए बुरी नीयत वाले लोग ऐसी लड़कियों का फायदा उठाने में कामयाब हो जाते है। ऐसा ही एक मामला छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में सामने आया है। जहां लड़के ने अपने मां बाप के साथ मिलकर एक नाबालिग लड़की को भगाकर उत्तर प्रदेश ले गया। जहां लड़की के साथ....

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार नाबालिग बालिका लड़की के घरवालों ने 17 सितबंर को सुबह 8 बजे पुलिस स्टेशन में रिपोर्ट दर्ज करवाई।जिसके अनुसार उनकी बेटी घर से बेग में कापी पुस्तक लेकर ट्यूशन जा रही हूं कहकर गई थी। लेकिन अब तक वापस नहीं आई।जिसके बाद पुलिस ने लड़की की तलाश शुरू करदी। इसी दौरान पुलिस को पता चला की ओंकार उम्र 25 साल के साथ देखा गया था।इसके बाद पुलिस बेडापारा पहुंची और पूछताछ किया गया।

जिसमे पता चला कि 29 सितम्बर को नाबालिग को इस इलाके में देखा गया है। जिसके बाद पुलिस ने नाबालिग को ढूंढ लिया गया। पूछताछ करने पर उसने बताया कि ओंकार के साथ पिछले 2-3 महीने से मोबाईल के माध्यम से जान पहचान हुई और दोनों बातचीत करते थे। ओंकार खाण्डे ने लड़की से कहा कि वह मुझसे शादी करेगा।जिसके बाद वह मुझे अपने मां बाप के साथ मिलकर लखनऊ ले गया। जहां 4 -5 दिन वो लोग झोपड़े में रुके। जहां पर वो मेरे साथ जबरदस्ती संबंध बनाता रहा। जब उसका मन भर गया तो वह उसे वापस अपने गांव ले आया।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ ध्याारा धारा 663 भादवि में अलग से धारा 366, 376 भादवि व 4,6 पास्को एक्ट दर्ज कर जेल भेज दिया।कुकदूर थाना अंतर्गत एक नाबालिग बालिका को मोबाईल पर बहला फुसलाकर अपने साथ लखनऊ उत्तर प्रदेश ले गए। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी युवक को पकडऩे में कामयाब हुई।