20 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भूपेश ने सरकार पर की तीखे सवालों की बौछार, अश्लील सीडी कांड, अंतागढ़ सीडी कांड से लेकर नान घोटाले तक घेरा

अश्लील सीडी कांड मामले में जेल से जमानत पर रिहा होने के बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश बघेल ने मुख्यमंत्री रमन सिंह पर तीखा हमला बोला।

2 min read
Google source verification
bhupesh baghel news

भूपेश ने सरकार पर की तीखे सवालों की बौछार, अश्लील सीडी कांड, अंतागढ़ सीडी कांड से लेकर नान घोटाले तक घेरा

रायपुर. अश्लील सीडी कांड मामले में जेल से जमानत पर रिहा होने के बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश बघेल ने मुख्यमंत्री रमन सिंह पर तीखा हमला बोला। मीडिया से बातचीत के दौरान भूपेश बघेल ने मुख्यमंत्री रमन सिंह पर सवालों के बौछार कर दिए।

अश्लील सीडी कांड के मुद्दे पर भूपेश ने सीएम से सवाल दागते हुए पूछा कि क्या मुख्यमंत्री रमन सिंह को अपने मंत्री की अश्लील सीडी बनाए जाने की सूचना नहीं थी। अगर जानकारी थी तो समय रहते कार्रवाई क्यों नहीं की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री रमन सिंह ने मुझे फंसाने के लिए हर तरह की कोशिश कर ली। लेकिन उनके हाथ कुछ भी नहीं लगा। जनता को अपने दलदल में खींचने की कोशिश भी की, लेकिन जनता के सवाल यथावत बने हुए हैं।

इस दौरान भूपेश ने नान घोटाले, इंदिरा प्रियदर्शनी बैंक घोटाले जैसे मुद्दे को एक बार फिर उठाया। उन्होंने इन घोटाले में छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार के सीधे शामिल होने का आरोप लगाया। उन्होंने पूछा कि इंदिरा प्रियदर्शनी बैंक घोटाले में नारको टेस्ट में रमन सिंह के साथ उनके मंत्रियों व अफसरों तक करोड़ों रुपए पहुंचाने की बात सामने आई है। लेकिन यह नारको टेस्ट रिपोर्ट अभी तक अदालत क्यों नहीं पहुंची।

भूपेश ने पनामा पेपर लीक में मुख्यमंत्री के बेटे अभिषेक सिंह का नाम आने पर सवाल पूछा। उन्होंने कहा कि विदेश में कालाधन निवेश करने के लिए खाता भी अभिषेक सिंह का है। इस पर रमन सिंह जवाब क्यों नहीं देते।

इस दौरान भूपेश ने अंतागढ़ सीडी कांड को लेकर भी सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि अंतागढ़ में लोकतंत्र का चीरहरण हुआ। मुख्यमंत्री रमन सिंह और उनके दामाद पुनीत गुप्ता, उनके दोस्त पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी व विधायक अमित जोगी ने मिलकर अंतागढ़ में लोकतंत्र का चीरहरण किया। इसकी जांच अभी तक क्यों नहीं हुई।

झीरम घाटी को लेकर भूपेश ने सरकार से सवाल पूछा कि झीरम घाटी में कथित नक्सली हमले की जांच सीबीआई की घोषणा विधानसभा के भीतर हुई थी। लेकिन अभी तक जांच क्यों नहीं हुई। वहीं सरकार संचार क्रांति योजना के तहत जनता के पैसे से जनता को मोबाइल बांट रही है, इसके पीछे कितने करोड़ का घोटाला है।