
मीडियाकर्मी बनकर लोगो को ब्लैकमेल करने वाला गिरोह के आधा दर्जन से भी ज्यादा आरोपीयों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. आरोपियों में एक महिला के साथ एक न्यूज चैनल का कोआर्डिनेटर (coordinator) और एक कैमरामैन (cameraman) भी शामिल हैं. आरोपियों ने इस तरह की चार घटनाओं को अंजाम दिया है. जानकरी के मुताबिक यह गैंग लोगो का जबरदस्ती अश्लील वीडियो बनाकर उनको ब्लैकमेल (blackmail) करते थे. संजय नगर झंडा चौक निवासी प्रार्थी ने टिकरापारा पुलिस स्टेशन में रिपोर्ट दर्ज करवाई. प्रार्थी के अनुसार मकान बेचने के लिए वह ग्राहक की खोज में था. इसी सिलसिले में टिकरापारा निवासी सुल्तान अंसारी से बात हुई थी, जिस पर उसने दो व्यक्तियों का मोबाइल नंबर दिया था. प्रार्थी के उनसे मोबाइल पर संपर्क किए जाने पर एक महिला मकान देखने के लिए आई और जाते समय मकान खरीदने के लिए ग्राहक को भेजने की बात कहकर चली गई.
फिर प्रार्थी ने बताया कि 8 दिसंबर 22 को उसका मकान को देखने एक लड़की आई. प्रार्थी ने उसे बैठने को बोलकर बाथरूम चला गया. लेकिन जब वह वापस बाथरूम से आया तो वह देख कर दांग रह गया लड़की ने अपने सारे कपड़े निकाल दिए थे. और इसी बीच दो लड़के वह और पहुंच गए और प्रार्थी को डरा कर उसके भी कपड़े उतरवा दिए और फ़ोन में वीडियो बनाने लगे. इसके बाद दोनों लड़के पुलिस वालों के आने की बात कहते हुए मामले को रफा-दफा करने पैसों की मांग करने लगे. फिर प्रार्थी ने डर से दोनों लड़के खेमेचन्द्र कौशिक और सोनू चौहान नाम के दोनों लड़के को 1,25,000 रुपए दिए. फिर दोनों लड़के लड़की के साथ चले गए. प्रार्थी को कुछ दिन बाद कुछ अज्ञात लोगों ने फ़ोन किया और पैसों की डिमांड करने लगे. इस पर प्राथी ने आरोपियों के विरूद्ध थाना टिकरापारा में अपराध क्रमांक 769/22 धारा 384, 34 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध करवाया.
इस मामले को SSP प्रशांत अग्रवाल ने गंभीरता से लेते हुए एएसपी शहर/अपराध अभिषेक माहेश्वरी, सीएसपी पुरानीबस्ती राजेश चौधरी, प्रभारी एण्टी क्राइम एण्ड साइबर यूनिट और थाना टिकरापारा को आरोपियों की गिरफ्तार के लिए निर्देशित किया. संयुक्त टीम ने पतासाजी करते हुए आरोपी खेमचंद और संजय चौहान उर्फ सोनू को पकड़ा. कड़ाई से पूछताछ में आरोपियों से मिली जानकारी पर घटना में संलिप्त आरोपी पूजा मजूमदार, प्रमोद मजूमदार, तारक विश्वास और सुल्तान अंसारी को पकड़ा गया. पूछताछ में उनलोगों ने बताया कि ऐसे ही चार घटनाओं को अंजाम दे चूका है ये गिरोह. इनमें से आरोपी खेमचंद कौशिक एक न्यूज चैनल का को-ऑर्डिनेटर है, वहीं आरोपी संजय चौहान उर्फ सोनू न्यूज चैनल में कैमरा मैन है. प्रकरण में महिला आरोपी इशरत बानों उर्फ खूशबू साहू फरार है, जिसकी पतासाजी कर गिरफ्तार का प्रयास किया जा रहा है.
Published on:
16 Dec 2022 05:50 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
