गंज थाना प्रभारी के अनुसार मंगलवार शाम 4 बजे करीब देवेन्द्र नगर ऑफिसर कॉलोनी में टाटा नेक्सन गाड़ी में चार्जिंग के दौरान अचानक ब्लास्ट हो गया, जिससे गाड़ी में आग लग गई। इस दौरान एक दमकल की गाड़ी ने आग पर काबू पा लिया। घटना के कारण इस आईएएस अफसर के बंगले के एक हिस्से में भी आग लग गई, जिसपर अग्निशमन दल की प्रयासों से आग को नियंत्रित कर लिया। आग लगने की घटना की जांच की जा रही है।