30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Bulldozer Action In Budhatalab : जल्द ही टूटेगा बूढ़ातालाब का गार्डन… करोड़ों रुपए की लागत पर चलेगा बुलडोजर

Budhatalab Garden : स्मार्ट सिटी कंपनी से करोड़ों रुपए की लागत से बूढ़ातालाब के जिस गार्डन का निर्माण कराया गया, उस पर अब बुलडोजर चलने वाला है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Kanakdurga jha

•

Updated: 17 Dec 2023, 11:15 AM IST

budha_talab_raipur.jpg

Budhatalab Garden : स्मार्ट सिटी कंपनी से करोड़ों रुपए की लागत से बूढ़ातालाब के जिस गार्डन का निर्माण कराया गया, उस पर अब बुलडोजर चलने वाला है। इसके साथ ही पहले की तरह दुर्गा मंदिर से दानी गर्ल्स स्कूल के नीचे नेहरू नगर तक सड़क आवाजाही के लिए खुल जाएगी। वरिष्ठ विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने कलेक्टर और स्मार्ट सिटी के अफसरों के साथ शनिवार को मौके का जायजा लिया और 15 दिनों के अंदर तोड़फोड़ करके आवाजाही के लिए सड़क खुलवाने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें : अब गरीब परिवार भी खरीद सकेंगे महंगी दवाइयां, मुख्यमंत्री साय ने की ये बड़ी घोषणा, जानिए कैसे उठाए लाभ...


बता दें कि ऐतिहासिक बूढ़ातालाब के सौंदर्यीकरण के पहले फेस में करीब 19 करोड़ रुपए खर्च किया गया, जिसमें सप्रे शाला ग्राउंड से लेकर तालाब तक गार्डन का निर्माण किया गया। साथ ही चांदनी चौक के करीब बस्ती के लोगों द्वारा गंदगी फैलाने से रोकने के लिए बाउंड्रीवाल और बड़ा गेट लगाकर परिक्रमा पथ को बंद कराने सहित तालाब में लाइटिंग, बोट चलाने जैसे काम कराए गए। दानी गर्ल्स स्कूल के पीछे सड़क को बंद कराकर जिस समय गार्डन का निर्माण शुरू हुआ था, उस दौरान भी भाजपा पार्षदों ने काफी विरोध किया। क्योंकि, लोगों को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।

यह भी पढ़ें : Train Cancelled : क्रिसमस में यात्रियों की बड़ी मुसीबत.. सिकंदराबाद एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें कैंसिल, सफर से पहले देखें लिस्ट

मामला हाईकोर्ट तक गया था

बूढ़ातालाब की इस सड़क बंद करा देने के मुददे को लेकर कुछ लोग हाईकोर्ट तक में याचिका दायर की थी। हाईकोर्ट ने रास्ते बनाने की वैकल्पिक व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए थे।

छोटे वाहनों की होगी आवाजाही
पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने सड़क खोलने के निर्देश देते हुए कहा कि इस रास्ते से केवल साइकिल, बाइक, कार और छोटा हाथी जैसे छोटे वाहनों की आवाजाही होगी। उनके साथ मौजूद भाजपा पार्षद दल के प्रवक्ता मृत्युंजय दुबे ने कहा कि सड़क खोल देने से हजारों छात्राओं के साथ ही शहर के लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।

शहर के लोगों को बूढ़ातालाब के पास अच्छा माहौल मुहैया कराने का कार्य कराया गया। इस पर करोड़ों रुपए खर्च हुए हैं। नेहरूनगर तरफ से तालाब और सड़क पर गंदगी फैली रहती थी, जिस पर रोक लगी है। भाजपा पार्षद हाईकोर्ट गए थे, परंतु रोक लगाने का आदेश नहीं हुआ। बल्कि किसी दूसरे तरफ से रास्ता बनाने का आदेश था।
- एजाज ढेबर, महापौर