12वीं बोर्ड में बेटियों का रिजल्ट 84.67% रहा, जो बेटों की तुलना में 5 प्रतिशत ज्यादा है। प्रदेश के बेटों का परिणाम 79.92% रहा। बता दें कि इस बार 12वीं की परीक्षा के लिए कुल 31,911 स्टूडेंट्स ने रजिस्ट्रेशन कराया था। इनमें से 31,711 स्टूडेंट्स ने एग्जाम में हिस्सा लिया। इनमें 16,696 लड़के और 15,015 लड़कियां शामिल थीं।