11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

CG BJP Manifesto 2025: वोटरों को लुभाने BJP का घोषणा पत्र, महिलाओं को संपत्ति कर में छूट समेत जनता से किए 20 बड़े वादे

CG BJP Manifesto 2025: छत्तीसगढ़ निकाय चुनाव के लिए भाजपा ने सोमवार को घोषणा पत्र जारी कर दिया है। भाजपा ने 20 प्रमुख वादे किए। इसके अलावा सेक्टर वाईज अन्य वादे भी किए।

2 min read
Google source verification
CG BJP Manifesto 2025: वोटरों को लुभाने BJP का घोषणा पत्र, महिलाओं को संपत्ति कर में छूट समेत जनता से किए 20 बड़े वादे

CG BJP Manifesto 2025: नगरीय निकाय चुनाव के लिए भाजपा का घोषणा पत्र सोमवार को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मौजूदगी में जारी किया गया। भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में घोषणा पत्र को अटल विश्वास पत्र नाम दिया गया है, जिसमें 20 प्रमुख घोषणाएं शामिल हैं। घोषणा पत्र में सभी वर्गों के वोटरों को ध्यान में रखते हुए वादे किए गए हैं।

इसके अलावा घोषणा पत्र में भाजपा शासन के एक साल में क्या कार्य हुए है, उसे गिनाया गया है। साथ ही कांग्रेस शासन के कुशासन काे भी गिनाया गया है। इस दौरान उप मुख्यमंत्री अरुण साव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, घोषणा पत्र समिति के संयोजक अमर अग्रवाल, विधायक सुनील सोनी सहित घोषणा पत्र समिति के सदस्य मौजूद थे।

CG BJP Manifesto 2025: ये भी हैं प्रमुख वादे

  • - नजूल भूमि के स्वामित्व के लिए नया कानून बनेगा। साथ ही, हम सभी पट्टा धारकों को भू- स्वामी बनाए जाएंगे।
  • - रुके हुए पीएम आवास-शहरी परियोजनाओं को और वर्तमान में स्वीकृत हुए 3 लाख पीएमएवाय-यू घरों को तेजी से पूरा किया जाएगा। जो बिजली बिल और समेकित कर पटाते है, उन्हें आवास बनाने की पात्रता दी जाएगी।
  • - महिलाओं के नाम पर दर्ज संपत्तियों पर प्रॉपर्टी कर में 25 प्रतिशत की छूट दी जाएगी।
  • - यूपीएससी मुख्य परीक्षा (मेन्स) उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवारों को 1 लाख रुपए प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।
  • - बाजार क्षेत्रों में महिलाओं के लिए पिंक टॉयलेट की सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा।
  • - विद्यालयों और महाविद्यालयों में मुफ्त वाई-फाई की सुविधा होगी।
  • - स्ट्रीट वेंडर्स के सहयोग के लिए पीएम स्वनिधि के माध्यम से 30 हजार रुपए की वित्तीय सहायता दी जाएगी।
  • - स्मार्ट वेंडिंग ज़ोन, फूड स्ट्रीट्स की स्थापना करने नीति बनाई जाएगी।
  • - समाधान योजना के माध्यम से बिना जुर्माना या ब्याज लगाए पुराने संपत्ति कर के लिए एकमुश्त निपटान किया जाएगा।
  • - विद्यालयों और महाविद्यालयों में छात्राओं के लिए फ्री सैनिटरी नैपकिन की उपलब्धता होगी।
  • - स्वयं-सहायता समूहों के लिए हर नगर निगम में बर्तन बैंक की स्थापना होगी।
  • - स्वच्छ और स्वस्थ छत्तीसगढ़ के निर्माण के लिए हर घर में कचरा बाल्टी बांटी जाएगी।
  • - 'माई सिटी ऐप' लॉन्च होगा। हर ज़ोन में एक एकीकृत सेवा केंद्र होगा ताकि लोगों को बार-बार निगम दफ्तर नहीं जाना पड़ेगा।
  • - शहरों में शासकीय जगहों पर कार और दोपहिया वाहनों के लिए व्यवस्थित पाकिंग का निर्माण करेंगे, जिससे यातायात पार्किंग की समस्याओं और जाम का समाधान सुनिश्चित होगा।

CG BJP Manifesto 2025: मुख्यमंत्री, विष्णुदेव साय: नगरीय निकायों के समग्र विकास के लिए हमने जो विश्वास पत्र तैयार किया है, वह आपके मूल्यवान सुझावों और अपेक्षाओं के आधार पर है। हमारा प्रमुख उद्देश्य केवल योजनाओं का निर्माण नहीं, बल्कि उन योजनाओं को साकार रूप में लागू कर, नागरिकों के जीवन स्तर को सुधारना है। इन योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर हम दृढ़ संकल्पित हैं।