11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जंगल सफारी, मुक्तांगन सहित टाइगर रिजर्व और राष्ट्रीय उद्यान में पर्यटकों की कमी

CG Election 2023: प्रदेश में विधान सभा चुनाव के चलते जंगल सफारी, पुरखौती मुक्तांगन सहित टाइगर रिजर्व, अभयारण्य और राष्ट्रीय उद्यान में सन्नाटा पसरा हुआ है।

2 min read
Google source verification
CG Election 2023: Lack of tourists in Jungle Safari, Muktangan

जंगल सफारी, मुक्तांगन सहित टाइगर रिजर्व और राष्ट्रीय उद्यान में पर्यटकों की कमी

रायपुर। CG Election 2023: प्रदेश में विधान सभा चुनाव के चलते जंगल सफारी, पुरखौती मुक्तांगन सहित टाइगर रिजर्व, अभयारण्य और राष्ट्रीय उद्यान में सन्नाटा पसरा हुआ है। केवल गिनती के पर्यटक ही सीतानदी-उदंती और अचानकमार टाइगर रिजर्व घूमने के लिए आ रहे है। आगामी दिवाली त्योहार और मतदान को देखते हुए घरों से बाहर नहीं निकल रहे है। वहीं फोर्स के जवानों के डेरा डालने के कारण पर्यटन स्थानों से दूरी बनाकर चल रहे है। वाहनों और वनकर्मियों और चुनावी ड्यूटी में तैनात करने से व्यवस्था भी प्रभावित हुई है। बताया जाता है कि वाहनों की नाकेबंदी कर तलाशी अभियान चलाने के कारण भी लोग घूमने के लिए नहीं निकल रहे है।

यह भी पढ़े: चुनाव के लिए पुलिस की सख्ती: दो माह में 852 शराब तस्कर, 230 चाकूबाजों को भेजा जेल

मतदान के बाद बुकिंग

विधानसभा चुनाव निपटने के बाद सभी पर्यटनों स्थलों में थोक के हिसाब से बुकिंग कराई गई है। बताया जाता है कि अधिकांश बुकिंग 18 नवंबर के बाद की कराई गई है। वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि मतदान निपटने के बाद लोग चुनावी थकान मिटाने के लिए आएंगे। इसमें जनप्रतिनिधियों से लेकर उसके समर्थकों बताए जाते है।इनमें से अधिकांश सामूहिक बुकिंग कराई गई है। इस समय बुकिंग का सिलसिला चल रहा है। बता दें कि दिवाली के बाद लोग अपने परिजनों के साथ घूमने के लिए निकलते है।

अंदरूनी इलाकों में फोर्स का घेरा

टाइगर रिजर्व, अभयारण्य और राष्ट्रीय उद्यान के अंदरूनी इलाकों में फोर्स के जावनों को तैनात किया गया है। वहीं मतदान केंद्र बनाए जाने के कारण सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था की गई है। इसे देखते हुए बाहरी लोगों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया गया है। बताया जाता है कि प्रथम चरण में होने वाले चुनाव में बस्तर के इंद्रावती टाइगर रिजर्व कांगेर घाटी उद्यान के अंदरूनी इलाकों में नक्सलियों के मूवमेंट को देखते हुए सुरक्षा बल और राज्य पुलिस के जवान लगातार गश्त कर रहे हैं।

यह भी पढ़े: भिलाई के बाजार में बढ़ेगी रौनक, बीएसपी के 2900 अधिकारियों में दिवाली का उल्लास