रायपुर व बिलासपुर में संचालित एक बड़ा कोचिंग संस्थान मतदान के पहले व बाद में टेस्ट करा रही है। 17 नवंबर को दूसरे चरण का मतदान है। इसमें ऐसे कई युवा है, जो पहली बार मतदान करने वाले हैं। इन युवाओं में पहली बार वोटिंग को लेकर रोमांच था, जो अब काफूर होने लगा है।