प्रदेश के 13 मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस की 1910 सीटें हैं, जो 31 अक्टूबर तक भरी जा चुकी हैं। वहीं 6 डेंटल कॉलेजों में बीडीएस की 600 सीटें हैं, जिसमें 241 सीटें खाली है। इनमें रायपुर स्थित प्रदेश की एकमात्र सरकारी कॉलेज की सभी सीटें भर चुकी हैं। जाे सीटें खाली है, वे सभी निजी काॅलेजों की है। प्रदेश की 145 कॉलेजों में बीएससी नर्सिंग की 2600 से ज्यादा सीटें खाली है। इन सीटों को भरने के लिए 30 नवंबर तक का समय दिया गया है। राज्य शासन ने अभी काउंसिलिंग के लिए टाइम-टेबल घोषित नहीं किया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार छत्तीसगढ़ को छोड़कर दूसरे राज्यों में एमबीबीएस की सीटें खाली है। राजस्थान, उत्तरप्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात, कनार्टक के अलावा दूसरे राज्यों में खासकर स्टेट, मैनेजमेंट कोटे की अच्छी खासी सीटें खाली है।