अंतिम आंकड़े अनुसार डोंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र में 77.40 प्रतिशत, राजनांदगांव विधानसभा क्षेत्र में 74 प्रतिशत, डोंगरगांव विधानसभा क्षेत्र में 76.80 प्रतिशत एवं खुज्जी विधानसभा क्षेत्र में 72.01 प्रतिशत मतदान हुआ है। महिलाओं के साथ ही बुजुर्ग, दिव्यांग एवं युवा मतदाताओं ने भी उत्साहपूर्वक मतदान किया।