केशकाल। CG Breaking News: केशकाल थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बहीगांव के समीप बुधवार सुबह तकरीबन 4:30 बजे बोलेरो और ट्रक के बीच जबरदस्त सड़क दुर्घटना हुई है। जिसमें कोंडागांव से निर्वाचन कार्य समाप्त कर वापस घर लौट रहे दो शिक्षकों शिवकुमार नेताम (बेड़मा) एवं संतराम नेताम (फरसगांव) की मौके पर ही मौत हो गई है। वही एक शिक्षक गंभीर रूप से घायल है जिसे केशकाल अस्पताल में उपचार हेतु भर्ती करवाया गया है। मृत चालक का शव बोलेरो में बुरी तरह फंस गया था।