ऐसा नहीं है कि पारापुर से पोलिंग बूथ तक पहुंचने के लिए दूसरा रास्ता नहीं है, लेकिन घर से पास पडऩे की वजह से यह परिवार बरसाती नाले को पार करके जा रहा था। इनके अलावा गांव के दर्जनों लोग भी इसी रास्ते का प्रयोग कर मतदान स्थल पहुंचे थे। रैती कश्यप ने बताया कि उनकी चाहत है कि गांव में ही उन्हें रोजगार मिले और इलाके में स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर हों। इतना ही नहीं इस नाले पर पुलिया भी बन जाएगा तो उनका रास्ता आसान हो जाएगा। इसी उम्मीद से मतदान के लिए वे लोग पहुंचे थे।