जांजगीर-चांपा। CG Election News: जिले में बैलेट पेपर से मतदान प्रक्रिया की शुरुआत मंगलवार से हो गई। पहले दिन 4 हजार 937 दिव्यांग व 7381 वृद्ध मतदाताओं में से करीब 60 वर्ष से अधिक उम्र के मतदाताओं ने मतदान किया। मतदान कराने तीनों विधानसभा क्षेत्र में पार्टियां सुबह से निकली जो देर रात वापस आई। अब दूसरे चरण का बैलेट पेपर मतदान 8 से 10 नवंबर को सरकारी कर्मचारियों का होगा।