राज्य सरकार ने समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी 15 नवम्बर से शुरू कर दी है। समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी 31 जनवरी तक होगी। धान खरीदी शुरू होने से पहले राज्य सरकार ने सभी कलक्टरों, राज्य सहकारी विपणन संघ के प्रबंध संचालक, अपैक्स बैंक के प्रबंध संचालक और पंजीयक सहकारी संस्थाओं को धान खरीदी के संबंध में निर्देश जारी किया है। इसमें साफ कहा गया है कि किसान अपनी उपज का धान अधिकतम ३ बार विक्रय कर सकता है। किसान अपना धान तीन अलग-अलग तिथि में लाकर विक्रय कर सकता है।