17 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

होली में गुब्बारे फेंकने और मुखौटे पहनने वालों की खैर नहीं, पुलिस पीटते हुए ले जाएगी जेल

प्रशासन ने आम नागरिकों से भी शांतिपूर्वक त्यौहार मनाने की अपील की है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Chandu Nirmalkar

•

Updated: 27 Feb 2018, 12:49 PM IST

CG News

रायपुर . होली पर्व के शांतिपूर्ण आयोजन के मकसद से सोमवार को पुलिस कंट्रोल रूम में शांति समिति की बैठक हुई। बैठक में निर्णाय लिया गया कि होली का त्यौहार आपसी भाईचारे के साथ मनाया जाएगा। प्रशासन ने आम नागरिकों से भी शांतिपूर्वक त्यौहार मनाने की अपील की है।

बैठक में बताया गया कि इस दौरान शांति एवं कानून व्यवस्था बिगाडऩे वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। होली रंग-गुलाल से खेली जाएगी। पेंट, कीचड़ एवं हानिकारक तत्वों का उपयोग न करने की अपील की गई है। साथ ही जबरन चंदा वसूलने वालों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई करने का निर्णय लिया गया है। मुखौटे लगाए जाने पर प्रतिबंध रहेगा। हरे-भरे वृक्षों को होली के नाम पर नहीं काटने तथा दोपहिया वाहनों पर तीन सवारी नहीं बैठाने की अपील की गई है।

होली के दौरान पुलिस पेट्रोलिंग लगातार की जाएगी। बैठक में अधिकारियों ने बताया कि होलिका दहन से पूर्व सड़कों पर रेत, मुरम बिछाने के लिए जोन कमिश्नरों तथा स्थानीय पार्षदों से सम्पर्क कर लिया जाए। परीक्षाओं को ध्यान में रखते हुए ध्वनि विस्तारक यंत्र का उपयोग धीमे स्वर में रात 10 बजे तक ही किया जा सकेगा। आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए नगर निगम द्वारा फायर बिग्रेड की व्यवस्था रहेगी।

होगी कार्रवाई
बैठक में लिए गए निर्णय के अनुसार बिजली के तार एवं टेलीफोन के खंभों के नीचे होलिका दहन नहीं किया जाएगा। होलिका दहन सड़क के किनारे किया जाएगा। पानी के गुब्बारों के उपयोग पर रोक लगा दी गई है। समिति ने अपील की कि सड़क पर चलते वाहनों पर रंग, मिट्टी एवं पत्थर नहीं फेंके जाए। पेटोल पंप एवं गैस गोदाम के पास होलिका दहन नहीं किया जाए। रेलवे स्टेशन, अस्पताल, धार्मिक स्थल आदि स्थानों पर आने-जाने वालों पर रंग-गुलाल नहीं डाला जाए। बैठक में अपर कलक्टर डॉ. रेणुका श्रीवास्तव, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल, संबंधित अधिकारीगण सहित संमिति के दिलीप सिंह होरा, ओंकार बैस, अलीम रजा, शेख सकील, राधेश्याम बुंदेला, बाबूभाई एवं अन्य सदस्य उपस्थित थे।

नशे में वाहन चलाने पर होगी कड़ी कार्रवाई
होली के दौरान नशे की हालत में वाहन चलाने तथा हुड़दंग करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। बैठक में सार्वजनिक स्थानों पर विद्युत व्यवस्था, साफ-सफाई के लिए पानी की विशेष व्यवस्था नगर निगम द्वारा की जाएगी। अस्पताल में आपातकालीन चिकित्सा व्यवस्था मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के द्वारा की जाएगी। आपातकालीन स्थिति के लिए डाक्टरों की विशेष ड्यूटी लगाई जाएगी।